फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, raid, bijli

बकाया वसूलने गए थे, चोरी से चलता मिला फार्म हाउस, 4.80 लाख का जुर्माना ठोका

Thu, 14 Jul 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 14 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, raid, bijli
अवैध कनेक्शन काटता लाइनमैन - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम बिजली चोरो और बकाएदारों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। इसी कड़ी के तहत निगम के एसडीओ आदर्श कुमार बुधवार को टीम के साथ नेशनल हाईवे एक पर स्थित बिगजोश रीयल एस्टेट पर अपना बकाया बिजली बिल लेने गए थे। जब टीम वहां पहुंची तो उन्होंने देखा कि कंपनी का पूरा फार्म बिजली चोरी करके चल रहा था। इस पर एसडीओ और उनकी टीम ने चोरी का केस बनाकर उन पर करीब 4,79,145 रुपये का जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि उक्त एस्टेट विभाग का डिफाल्टर भी है। उस पर निगम का 9 लाख 13 हजार 792 रुपये का बिल बकाया है। बार-बार कहने के बाद भी उन्होंने पैसा जमा नहीं कराया। इसी को वसूलने के लिए उनकी टीम गई थी। उन्होंने बताया कि अब कंपनी की तरफ 13 लाख 92 हजार 937 रुपये हो गए हैं। इस संबंध में कंपनी को नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed