फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, court, attack

जानलेवा हमला करने का आरोपी दोषी करार

Thu, 28 Jul 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 28 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, court, attack
अदालत का फैसला
जानलेवा हमला करने तथा नुकसान पहुंचाने के मामले में बुधवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनीता ग्रोवर की अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया है। दोषी को पांच साल कैद और 6 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। अदालत ने इस मामले में दो दोषियों की सजा अंडरगोन की है। यानी जितनी सजा वह काट चुके हैं वही पर्याप्त है।
विज्ञापन

11 मार्च, 2014 को सदर गोहाना थाने में गांव खंदराई निवासी राहुल ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि वह भाई मोहित के साथ गांव बिचपड़ी में उसका दसवीं कक्षा का पेपर दिलाने ले गया था। पेपर देने के बाद दोनों भाई अपनी कार से गांव बिचपड़ी निवासी दिलबाग के घर चले गए। उसने अपनी कार को दिलबाग के घर के बाहर खड़ा कर दिया। कुछ देर बाद उन्हें कार के साथ तोड़फोड़ किए जाने की आवाज सुनाई दी। जब वे लोग बाहर आए तो सामने रहने वाला अमित, भाई जसबीर और पिता रामफल उनकी कार को तोड़ रहे थे। जब विरोध किया तो अमित ने उस पर गोलियां चला दी। इसी बीच रामफल और जसबीर ने भी उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इतना ही नहीं दिलबाग की बाइक भी तोड़ दी थी। शोर-शराबा सुनकर लोग एकत्र हो गए तो रामफल और जसबीर पकड़ लिए थे, लेकिन अमित भाग गया था। इस मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनीता ग्रोवर की अदालत ने तीनों को दोषी करार दिया है। मामले में अदालत ने अमित को पांच वर्ष कैद व छह हजार रुपये जुर्माना किया है। दोषी रामफल और जसबीर को अदालत ने अंडरगोन करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed