{"_id":"58c835574f1c1b082932a141","slug":"sonipat-ashok-arrest-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कस्टडी से फरार बदमाश अशोक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कस्टडी से फरार बदमाश अशोक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर पुलिस की गिरफ्त में पानीपत से फरार हुआ बदमाश अशोक।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत के सर्राफा बाजार में पुलिस कस्टडी से फरार हुए बदमाश अशोक उर्फ शौकी को पुलिस ने फिर से काबू कर लिया है। आरोपी को पानीपत के गांव सिवाह गढ़ी से गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ एक अन्य मामला दर्ज कर लिया गया था।
गन्नौर थाना क्षेत्र से सात मार्च को एसआईटी ने चोरी के आरोप में तीन युवकों को काबू किया था। गिरफ्तार आरोपी पानीपत के गांव लाखु बुआना का रहने वाला अशोक व बिजेंद्र तथा पिपली खेड़ा का रहने वाला सुमित थे। आरोपियों ने चोरी की 14 वारदात कबूल की थी। उसने गन्नौर में हुई चोरी के आभूषण पानीपत सर्राफा बाजार में बेचने कबूल किए थे। गन्नौर थाना में नियुक्त एसआई शमशेर सिंह व हवलदार प्रदीप अशोक को 10 मार्च को चोरी का सामान रिकवर करने के लिए पानीपत लेकर गए थे। जब वह उसे लेकर सर्राफा बाजार में गए थे तो अशोक ने पेट में दर्द का बहाना बनाया था। जब पुलिस ने उसे ढीला छोड़ा था तो वह सर्राफा बाजार से किले के रास्ते फरार हो गया था। इस बारे में पानीपत के सिटी थाना में मामला दर्ज किया गया था। मामले को लेकर एसपी सोनीपत अश्विन शैणवी ने भी ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
इसके बाद से गन्नौर थाना पुलिस ने अशोक को तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए थे। एसआई शमशेर की टीम ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को अशोक को पानीपत के गांव सिवाह गढ़ी से काबू कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है, जिससे उसके पुलिस कस्टडी में भागने के बाद छिपने के स्थान व उसके मददगारों का पता लगाया जा सके।