{"_id":"58ab3a6c4f1c1b0953b2392a","slug":"sonipat-55-thousand-loot-petrol-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर 55 हजार व मोबाइल छीने, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप पर 55 हजार व मोबाइल छीने, मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Tue, 21 Feb 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
बहालगढ़ रोड पर एक पेट्रोल से दो बदमाशों ने लगभग 55 हजार रुपये की नकदी व तीन मोबाइल छीन लिए। इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने वहां पहुंचकर मामले की छानबीन की और मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी। बहालगढ़ रोड पर सूरी पेट्रोल पंप है, जहां शनिवार की रात को दो बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने सेल्समैन के मोबाइल छीन लिए और उनसे तेल के लगभग 55 हजार रुपये भी छीनकर वहां से फरार हो गए। पेट्रोल पंप सेल्समैनों ने किसी तरह मालिक को घटना की सूचना दी और पुलिस को इस बारे में बताया गया। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की और बदमाशों को आसपास तलाश किया गया, लेकिन इस बारे में कुछ पता नहीं लग सका। इसके बाद करनाल के गुगटो के रहने वाले रमेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। एएसआई वीरेंद्र ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन