फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shameful... In Sonipat, stepfather kept raping his daughter for a year

शर्मनाक... सोनीपत में सौतेला पिता एक साल तक बेटी से करता रहा दुष्कर्म, लापता होने पर मां को बताई करतूत

Wed, 13 Nov 2024 10:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 13 Nov 2024 10:54 PM IST
सार

17 वर्षीय किशोरी ने आरोपी के घर से लापता होने पर मां को करतूत बताई। पहले पति के निधन के बाद किशोरी की मां ने आरोपी से दूसरी शादी की थी।

विज्ञापन
Shameful... In Sonipat, stepfather kept raping his daughter for a year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में सदर थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक सौतेला पिता अपनी ही 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। जब आरोपी घर से लापता हो गया तो बेटी ने अपनी मां को पिता की करतूत बताई। मामला खुला तो महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला ने सदर थाने में आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन


मूलरूप से बिहार निवासी महिला ने सदर थाना पुलिस को बताया है कि वह क्षेत्र में किराए पर रहती है। महिला ने बताया है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। अपने चार बच्चों के पालन-पोषण के लिए छह साल पहले यूपी के मैनपुरी निवासी एक व्यक्ति से महिला ने दूसरी शादी की थी। वह अपने दूसरे पति और चारों बच्चों के साथ यहां रह रही है।
विज्ञापन


आरोप है कि उसका पति करीब एक साल से उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ गलत काम कर रहा था। आरोपी पिछले कई दिन से लापता है। जब महिला ने उसे ढूढ़ने का प्रयास किया तो बेटी ने आरोपी की करतूत के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी दी थी, किसी को बोला तो सबको जान से मार दूंगा
पीड़ित किशोरी ने बताया कि उसका सौतेला पिता पिछले एक साल से उससे छेड़खानी और दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर परिवार के सभी सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी थी। इस डर के चलते उसने किसी को कुछ नहीं बताया।


महिला ने अपने दूसरे पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म व छेड़खानी का आरोप लगाया है। केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में दुष्कर्म के साथ ही पॉक्सो की धारा जोड़ी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर उमेश कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed