{"_id":"8481fcd80c676d4bc0f6930eb4335bae","slug":"mother-and-son-held-in-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी मां-बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी मां-बेटा गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Mon, 07 Sep 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सबौली में चचेरे भाई की हत्या करने और अपने चाचा को मरणासन्न करने के मामले में थाना कुंडली पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी मां व बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी रवि व गीता निवासी गांव सबौली का रहने वाला है।
विज्ञापन
गत चार सितंबर को सुखबीर निवासी गांव सबौली ने थाना कुंडली में शिकायत दी थी कि 3 सितंबर की रात को नाथुपुर-सबौली मार्ग पर उसका भतीजा राजेश अपने पिता हवासिंह के साथ कार से घर जा रहा था तो गाड़ियों में सवार होकर करीब 6-7 लोग आए और उनकी गाड़ी को रुकवा लिया।
विज्ञापन
इसके बाद युवकों ने जमीनी विवाद के चलते दोनों बाप बेटों पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमे राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हवासिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए नरेला के अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया। इस संबंध में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एसआइ रामतीर्थ ने बताया कि हत्या मुख्य आरोपी रवि को प्याऊ मनियारी की सीमा से व गीता को गांव सबौली की सीमा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला को न्यायालय मे पेश कर जेल भेज दिया है, वहीं रवि को दो दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।