{"_id":"60996dc1268fde29fd7e8549","slug":"misdeed-with-woman-in-kundli-area-of-sonipat-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी की करतूत: हाथ देखकर संकट बता दूंगा...झांसे में मंदिर पहुंची दिल्ली की महिला तो किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुजारी की करतूत: हाथ देखकर संकट बता दूंगा...झांसे में मंदिर पहुंची दिल्ली की महिला तो किया दुष्कर्म
Mon, 10 May 2021 11:07 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडली (सोनीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडली (सोनीपत)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 10 May 2021 11:07 PM IST
सार
दिल्ली की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात दिल्ली के मेले में एक पुजारी से हुई थी। पुजारी ने उसे बताया था कि वह कुंडली थाना क्षेत्र के गांव स्थित मंदिर में पुजारी है। उसने अपना मोबाइल नंबर भी उसे दिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की रहने वाली महिला ने कुंडली थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित मंदिर के पुजारी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसे पुजारी ने घेवर में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया था। उसके बेसुध होने पर जून, 2020 में दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने अब महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दिल्ली की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात दिल्ली के मेले में एक पुजारी से हुई थी। पुजारी ने उसे बताया था कि वह कुंडली थाना क्षेत्र के गांव स्थित मंदिर में पुजारी है। उसने अपना मोबाइल नंबर भी उसे दिया था। महिला का आरोप है कि पुजारी ने कहा था कि वह घरेलू कलह व उसके परिवार के सभी दुख-दर्द का निवारण कर देगा।
विज्ञापन
वह हाथ देखकर परिवार पर आए संकट के बारे में बता देगा। महिला का आरोप है कि वह पुजारी की बातों में आ गई। उसने जून, 2020 में पुजारी से फोन पर बात की थी। पुजारी ने उसे पूजा-पाठ के बहाने मंदिर में बुलाया। जहां पर उसने खाने के लिए घेवर दिया था। घेवर खाने के बाद वह बेसुध हो गई। उसके बाद पुजारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
जब उसे होश आया वह मंदिर से भागकर अपने घर आ गई। पुजारी ने उसे बदनाम करने की धमकी दी थी। जिस कारण वह अब तक चुप रही। अब उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला का मेडिकल कराने के साथ ही उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। आरोपी पुजारी की तलाश में दबिश दी जा रही है।