{"_id":"6353904ca2fe3036711fcffe","slug":"loot-with-bike-agency-director-in-kundli-of-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: बाइक एजेंसी संचालक को पिस्तौल दिखाकर नकदी-लैपटॉप की लूट, प्याऊ मनियारी के पास हुई वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: बाइक एजेंसी संचालक को पिस्तौल दिखाकर नकदी-लैपटॉप की लूट, प्याऊ मनियारी के पास हुई वारदात
Sat, 22 Oct 2022 12:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंडली
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंडली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:10 PM IST
सार
नई दिल्ली के विकासपुरी निवासी अर्जुन गर्ग का प्याऊ मनियारी में हीरो बाइक का शोरूम व वर्कशॉप है। वह शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे शोरूम से घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान उनके साथ वारदात हो गई।
विज्ञापन
कुंडली पुलिस थाना।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
कुंडली में प्याऊ मनियारी के पास बाइक एजेंसी व वर्कशॉप संचालक को पिस्तौल दिखाकर बदमाश 15 हजार रुपये की नकदी, लैपटॉप व कागजात लूटकर भाग गए। बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के बयान पर कुंडली थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
नई दिल्ली के विकासपुरी निवासी अर्जुन गर्ग ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनका प्याऊ मनियारी में हीरो बाइक का शोरूम व वर्कशॉप है। वह शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे शोरूम से घर जाने के लिए निकले थे। वह बाहर आकर जब अपनी कार में सवार हुए तो इसी दौरान दो नकाबपोश युवक उनके पास आए। युवकों ने आते ही उन पर पिस्तौल तान दी। वह उन्हें डराकर उनका बैग लूटकर भाग गए।
बैग में लैपटॉप 15 हजार रुपये की नकदी और कागजात थे। युवक नाथूपुर की तरफ भागे और कुछ दूर जाकर पहले से बाइक लेकर खड़े अपने तीसरे साथी के साथ भाग निकले। जिस पर उन्होंने अपने एक कर्मी के साथ उनकी बाइक का पीछा भी किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद देर रात लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
बाइक एजेंसी संचालक ने पिस्तौल के बल पर लूट की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों का पता लगाकर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली