फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Former sarpanch of Nahari village of Sonipat shot dead

Murder in Haryana: सोनीपत के नाहरी गांव के पूर्व सरपंच की सिर में गोलियां मारकर हत्या, बाइक रुकवाकर की वारदात

Tue, 05 Sep 2023 11:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 05 Sep 2023 11:50 PM IST
सार

पूर्व सरपंच गांव के बाहर बाइक पर गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है। परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी। इसी दौरान रास्ते में हमलावरों ने बाइक रुकवा तीन गोली मार दी।

विज्ञापन
Former sarpanch of Nahari village of Sonipat shot dead
सुनील, पूर्व सरपंच, नाहरी। हत्या के बाद नागरिक अस्पताल में पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गांव नाहरी में पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वह मंगलवार रात करीब पौने नौ बजे बाइक पर सवार होकर गांव खेड़ी मनाजात की तरफ जा रहे थे। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


गांव नाहरी निवासी पूर्व सरपंच सुनील दहिया मंगलवार रात को अपनी बाइक पर सवार होकर गांव खेड़ी मनाजात की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हमलावरों ने उनकी बाइक को रुकवाकर उनके सिर व चेहरे पर तीन गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने उनके शव को सड़क पर पड़ा देखकर मामले की सूचना पुलिस व परिजनों को दी।
विज्ञापन


परिजनों के साथ ही घटना का पता लगते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही कुंडली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकांत ने भी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि पूर्व सरपंच सुनील दहिया को तीन गोली मारी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पूर्व सरपंच सुनील दहिया के शव को नागरिक अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं घटना से ग्रामीण सकते हैं। नागरिक अस्पताल में पहुंचे ग्रामीणों ने ठोस कार्रवाई की मांग की है।

हाथ में मिली बाइक की चाबी
नागरिक अस्पताल में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व सरपंच बाइक पर खेड़ी मनाजात की तरफ जा रहे थे। अंदेशा है कि उन्हें किसी ने बुलाया था। उनके हाथ में बाइक की चाबी मिली है। जिससे अंदेशा है कि उनकी बाइक को रुकवा लिया था। जिसके चलते ही उन्होंने चाबी को निकल लिया होगा। हालांकि लोगों ने बताया कि पुलिस की जांच से ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
गांव नाहरी के पूर्व सरपंच सुनील के पास एक बेटा व एक बेटी है। दोनों बच्चे पढ़ाई कर रहे है। उनकी आयु 15-16 साल के आसपास बताई गई है। घटना के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

गांव नाहरी के पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या की गई है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। -ऋषिकांत, थाना प्रभारी, कुंडली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed