फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fake lady inspector arrested in Sonipat

महिला का रौब: वर्दी पहन नकली इंस्पेक्टर बन महिला थाने पहुंची, स्टाफ को धमकाया, एक गलती से खुल गई पोल, गिरफ्तार

Tue, 22 Apr 2025 06:23 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 22 Apr 2025 06:23 PM IST
सार

सोनीपत महिला पुलिस स्टेशन में एक महिला पुलिस की वर्दी में पहुंची और खुद को इंस्पेक्टर बताया। महिला ने स्टाफ पर रौब भी झाड़ा, लेकिन उसकी गलती की वजह से सच्चाई सामने आ गई और पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Fake lady inspector arrested in Sonipat
नकली महिला इंस्पेक्टर गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में एक नकली महिला इंस्पेक्टर पकड़ी गई है। सोनीपत महिला थाना में पुलिस की वर्दी पहन नकली इंस्पेक्टर बनकर पहुंची महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपने साथ एक महिला को लेकर उसकी शिकायत पर कार्रवाई कराने के लिए पहुंची थी। लेकिन उसने एक गलती कर दी, जिससे उसकी पोल खुल गई और फर्जी तरीके से खुद को पुलिस अधिकारी बताने वाली महिला को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सिटी थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


सोमवार शाम को पुलिस की वर्दी में महिला इंस्पेक्टर सोनीपत के महिला थाना में पहुंची। उसके साथ एक अन्य महिला भी थी। इंस्पेक्टर ने अपनी पहचान रोहतक महिला थाना प्रभारी प्रियंका के रूप में दी। उनकी वर्दी पर नेमप्लेट भी लगी थी। उसने महिला थाना में नियुक्त ज्योति को बताया कि उसके साथ आई महिला गोहाना की रहने वाली सुदेश है। उसने अपने पति के खिलाफ गोहाना में शिकायत दी थी। वहां पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अब यहां शिकायत देने आई है। इसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। इंस्पेक्टर की वर्दी में पहुंची महिला के हावभाव देखकर महिला थाना कर्मी को शक हो गया।
विज्ञापन




अलग-अलग थानों में तैनाती बताने पर हुआ शक
प्रियंका ने पहले खुद को महिला थाना रोहतक की प्रभारी बताया। बाद में कहने लगी कि वह गुरुग्राम में तैनात है। साथ ही कहा कि वह नारनौल थाना में इंस्पेक्टर रही है। जिस पर पुलिस को शक हुआ। महिला थाना पुलिस ने सिटी थाना प्रभारी को बुला लिया। उनकी पूछताछ में मामले से पर्दा उठ गया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी से है आरोपी महिला, झज्जर में हुई शादी
पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रियंका ने बताया कि वह भिवानी के गांव प्रहलाद गढ़ की रहने वाली है। उसकी शादी झज्जर जिले के चमनपुरा गांव में संदीप से हुई थी। पति से विवाद के बाद वह अब गोहाना में कथूरा में सोनू नाम के युवक संग सहमति संबंध में रह रही है। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उससे मामले से जुड़े सवालों की पूछताछ के साथ अन्य जानकारी जुटाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि वह पहले भी इंस्पेक्टर बनकर कोई गलत कार्य तो नहीं कर चुकी है।

कपड़े सिलाई के दौरान सुदेश से हुई पहचान
पुलिस पूछताछ में पता लगा है कि इंस्पेक्टर बनकर प्रियंका जिस सुदेश की सिफारिश में आई थी उसका पति से विवाद चल रहा है। वह गोहाना में कपड़े सिलाई का काम करती है। उसने पति के खिलाफ गोहाना में शिकायत दे रखी थी। अभी कार्रवाई नहीं होने पर प्रियंका ने सुदेश को बताया था कि वह इंस्पेक्टर है और सोनीपत महिला थाना में शिकायत दिलाकर उसकी कार्रवाई कर देगी।


क्या कहती है पुलिस
सिटी सोनीपत थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार का कहना है कि महिला थाना में इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर पहुंची आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। वह गोहाना की महिला को साथ लेकर उसकी शिकायत पर कार्रवाई के लिए सिफारिश करने आई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed