फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Deep Sidhu death case Trala driver arrested

दीप सिद्धू की मौत का मामला: हादसे में आरोपी ट्राला चालक गिरफ्तार, नूंह का रहने वाला है आरोपी

Thu, 17 Feb 2022 08:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 17 Feb 2022 08:02 PM IST
सार

पुलिस आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी। वहीं सीन ऑफ क्राइम टीम ने गुरुवार को केएमपी पर जाकर सबूत जुटाए। टीम ट्रैफिक एक्सीडेंट एविडेंस किट को लेकर मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
Deep Sidhu death case Trala driver arrested
दीप सिद्धू व पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के कुंडली-पलवल-मानेसर (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर पिपली टोल प्लाजा के पास पंजाबी अभिनेता और लालकिला हिंसा के आरोपी संदीप उर्फ दीप सिद्धू की हादसे में मौत के मामले में आरोपी ट्राला चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी नूंह के गांव सिंगार का रहने वाला कासिम है। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी। वहीं सीन ऑफ क्राइम टीम ने गुरुवार को केएमपी पर जाकर सबूत जुटाए। टीम ट्रैफिक एक्सीडेंट एविडेंस किट को लेकर मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


पंजाब के बठिंडा स्थित नेहरू कॉलोनी निवासी दीप सिद्धू की मंगलवार रात केएमपी पर हादसे में मौत हो गई थी। वह अपनी मंगेतर यूएसए निवासी रीना राय के साथ रात को स्कॉर्पियो से दिल्ली से पंजाब के लिए चले थे। इस दौरान पिपली टोल प्लाजा के नजदीक उनकी गाड़ी आगे चल रहे ट्राला से टकरा गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने उनके भाई पंजाब के लुधियाना स्थित जगजीत नगर निवासी मंदीप सिंह के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी राहुल शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम चालक की तलाश में जुटी थी। गुरुवार को खरखौदा थाना पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक कासिम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया है कि वह गुजारत के कांधला से यूपी के मुजफ्फनगर जा रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन ऑफ क्राइम की टीम ने की जांच 
लगातार दूसरे दिन सीन ऑफ क्राइम की टीम ने  हादसा स्थल टोल प्लाजा का निरीक्षण किया। टीम में ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग की टीम व चिकित्सकों की टीम भी थी। फोरेंसिक की टीम ने गहनता से जांच की। इस दौरान हर पहलू की जांच की गई। वाहनों की गति का पता लगाने का प्रयास किया गया। टीम ने ट्रैफिक एक्सीडेंट एविडेंस किट को ले जाकर पूरी गहनता से जांच की। 

दीप को मिस कर रही मंगेतर रीना
दीप के साथ हादसे के समय स्कार्पियो में सफर कर रही उनकी मंगेतर रीना राय उन्हें काफी मिस कर रही है। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट यही इंगित कर रही है। उन्होंने सोशल मीडिया के एक प्लेटफार्म पर स्टेट्स लगाया है। जिसमें वह दीप सिद्धू की जैकेट अपने हाथ में लिए है। जिसमें उन्होंने पोस्ट की है कि माई जान जैकेट, डाइंग विदआउट यू प्लीज कम बैक टू मी। वहीं दूसरी पोस्ट में लिखा है कि आई कांट डू दिस, माई जान आई मिस यू सो मच, प्लीज कम बैक टू मी, ब्रीथ विदआउट यू माई साउल, यू लेफ्ट मी इनो मच पैन माई जान।  

दीप सिद्धू की मौत के मामले में आरोपी ट्राला चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ में हादसे की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस टीम स्कार्पियो सवार रीना से भी लगातार संपर्क में है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। -राहुल शर्मा, एसएसपी सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed