फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Deed writer and HBS employee arrested in Sonipat for taking bribe of 10 thousand

Sonipat:10 हजार की रिश्वत लेते डीड राइटर और एचबीएस कर्मी गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने की कार्रवाई

Tue, 18 Oct 2022 10:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Oct 2022 10:14 PM IST
सार

फाइल खर्च के लिए पहले 5900 रुपये जमा करवाए थे। हाउसिंग बोर्ड सोसायटी के भवन ट्रांसफर का नो ड्यूज सर्टिफिकेट जारी करने के नाम पर राशि मांगी गई थी। अधिवक्ताओं ने विजिलेंस की कार्रवाई का विरोध किया। 

विज्ञापन
Deed writer and HBS employee arrested in Sonipat for taking bribe of 10 thousand
रिश्वत लेते गिरफ्तार डीड राइटर अधिवक्ता और एचबीएस कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में विजिलेंस की टीम ने भवन ट्रांसफर के लिए नो ड्यूज सर्टिफिकेट जारी कराने के लिए रिश्वत लेते हाउसिंग बोर्ड सोसायटी (एचबीएस) के लिपिक (मोटर मैट) और डीड राइटर अधिवक्ता अरुण शर्मा को गिरफ्तार किया है। दोनों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

 

इस दौरान अधिवक्ता की गिरफ्तारी का साथी अधिवक्ताओं ने जमकर विरोध किया। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने विजिलेंस कार्यालय के बाहर भी हंगामा किया। विजिलेंस के अनुसार अधिवक्ता के पास से रिश्वत के 10 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

 

दिल्ली निवासी जयनारायण शर्मा का हाउसिंग बोर्ड सोसायटी सेक्टर-23 में 33.31 वर्ग मीटर का आवास है। उन्होंने यह आवास भदाना निवासी राजेश कुमार को बेच दिया था। ऐसे में संपत्ति अपने नाम कराने के लिए नो ड्यूज सर्टिफिकेट की जरूरत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजेश कुमार ने इसे लेकर हाउसिंग बोर्ड सोसायटी के कार्यालय और तहसील कार्यालय के कई चक्कर लगाए, लेकिन काम नहीं हुआ। उसके बाद तहसील कार्यालय से बताया गया कि एचबीएस के मोटर मैट की रिपोर्ट लगवा कर लाओ, उसके बाद नो ड्यूज फरीदाबाद जारी किया जाएगा। तब भवन का स्वामित्व बदला जा सकेगा। 

 

राजेश कुमार ने विजिलेंस को बताया कि उनसे 59 सौ रुपये फाइल खर्च लेने के बाद 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज कर इंस्पेक्टर कविता दलाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया। जीएसटी के डीईटीसी डॉ.सुरेंद्र लाठर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया।


यह भी पढ़ें : Sonipat: ट्राले की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, छह माह पहले ही हुई थी शादी, परिवार में पसरा मातम

 

राजेश कुमार ने लिपिक वीरेंद्र को फोन कर रुपये लेने को कहा। उसने कहा कि डीड राइटर एवं अधिवक्ता अरुण शर्मा अपने कार्यालय (खोखा) में हैं रुपये उन्हें दे आना। जिस पर राजेश कुमार के साथ विजिलेंस की टीम अरुण शर्मा के पास पहुंची।

 

अधिवक्ता ने राजेश को बताया कि लिपिक वीरेंद्र का फोन आया। राजेश से रुपये लेकर अधिवक्ता अरुण शर्मा ने अपने पास रख लिए। इसी बीच टीम ने उनको दबोच लिया। इसी दौरान दूसरी टीम ने लिपिक वीरेंद्र को भी सेक्टर-23 से गिरफ्तार कर लिया। 
 

वहीं अधिवक्ता अरुण के विजिलेंस द्वारा पकड़े जाने का पता लगा लगने पर बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप शर्मा स्वीटी ने कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने टीम को साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा। विजिलेंस टीम अधिवक्ता को लेकर अपने कार्यालय में चली गई।

 

उसके बाद कई अधिवक्ताओं ने विजिलेंस कार्यालय के बाहर हंगामा किया। अधिवक्ताओं ने वर्क सस्पेंड (कार्य बहिष्कार) करके अधिवक्ता को गलत फंसाने का आरोप लगाया। हालांकि विजिलेंस ने अधिवक्ता को छोड़ने से इंकार कर दिया। उसके बाद अधिवक्ताओं ने जिला जज से मुलाकात की और कार्य बहिष्कार जारी रखने की घोषणा की। 
 

हाउसिंग बोर्ड के लिपिक और डीड राइटर एवं अधिवक्ता को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं। इस मामले में फाइल खर्च के रुपये पहले दिए जा चुके हैं। अब रिश्वत की मांग की जा रही थी। मामले में जांच जारी है। -जयपाल सिंह, डीएसपी, विजिलेंस सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed