फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike rider died in accident in Sonipat

Sonipat: ट्राले की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, छह माह पहले ही हुई थी शादी, परिवार में पसरा मातम

Tue, 18 Oct 2022 03:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 18 Oct 2022 03:02 PM IST
सार

ओमबीर (22) मंगलवार सुबह बाइक पर घर से सोनीपत के लिए निकला था। वह मुरथल स्थित हरियाणा रोडवेज के ट्रेनिंग सेंटर में हैवी लाइसेंस बनवाने के लिए ट्रेनिंग ले रहा था।

विज्ञापन
Bike rider died in accident in Sonipat
हादसे में युवक की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत के गांव बड़वासनी के पास ट्राला की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह गांव सिकंदरपुर (एसपी) माजरा से हरियाणा रोडवेज के ट्रेनिंग सेंटर मुरथल में आ रहा था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव सिकंदरपुर माजरा निवासी श्रीभगवान ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उनका बेटा ओमबीर (22) मंगलवार सुबह बाइक पर घर से सोनीपत के लिए निकला था। वह मुरथल स्थित हरियाणा रोडवेज के ट्रेनिंग सेंटर में हैवी लाइसेंस बनवाने के लिए ट्रेनिंग ले रहा था। जब वह गांव बड़वासनी के पास स्थित फिलिंग स्टेशन के निकट पहुंचा तो इसी दौरान एक ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने दोपहर को ओमबीर के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में श्रीभगवान के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने बताया कि ओमबीर 19 सितंबर से मुरथल में हैवी लाइसेंस बनवाने की ट्रेनिंग ले रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह माह पहले हुई थी शादी, परिजनों का रोकर बुरा हाल
ओमबीर की शादी करीब छह माह पहले ही हुई है। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। ओमबीर के दो अन्य भाई है। युवक की मौत का पता लगते ही गांव में भी मातम पसर गया है।


सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। उसके पिता के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed