फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   death, crime, suspected, girl, fire, police, sonipat

साथी से मिलने आई युवती की गोली लगने से मौत

Fri, 28 Oct 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, राई
ब्यूरो/ अमर उजाला, राई Updated Fri, 28 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
death, crime, suspected, girl, fire, police, sonipat
पिस्टल - फोटो : अमर उजाला
रसोई गांव के पास स्थित एक बिल्डर्स कंपनी के फ्लैट में अपने दोस्त से मिलर्ने आई एक युवती की संदिग्ध हालात में गोली चलने से मौत हो गई। इस हादसे से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवती के हाथ से गलती से गोली चलने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है, लेकिन सभी एंगल देखते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन


फरीदाबाद की डबुआ कालोनी निवासी प्रीति (30) बुधवार को अपने साथी गांव औरंगाबाद निवासी रवि से मिलने के आई थी। प्रीति व रवि रात को रवि के फ्लैट में रुक गए। वीरवार को प्रीति का शव बरामद किया गया। उसके माथे पर गोली लगी थी। रवि ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कुंडली थाना प्रभारी संदीप ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। दोपहर बाद प्रीति के परिजन मौके पर पहुंचे। प्रीति ग्वालियर में शादीशुदा है और लंबे समय से अपने मायके में ही रह रही थी।
विज्ञापन


वहीं, रवि ने पुलिस को बताया कि वह उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर हाथ में लिए थी। अचानक चली गोली लगने से ही उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। हालांकि, युवती को गोली लगने के मामले में पेंच भी दिख रहे है। पुलिस दूसरे पहलुओं से भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी देवेंद्र का कहना है कि युवती का शव फ्लैट में मिला है। उसके पास ही रवि नाम के युवक का लाइसेंसी रिवॉल्वर मिला है। रवि का कहना है कि गोली अचानक चल गई। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed