{"_id":"631e0d4d4c148e76544c5db5","slug":"cyber-fraud-of-eight-lakh-rupees-from-the-youth-of-sonipat-on-the-name-of-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: मोटा कमीशन देने का लालच देकर लिंक भेजा, ठग लिए आठ लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Cyber Crime: मोटा कमीशन देने का लालच देकर लिंक भेजा, ठग लिए आठ लाख रुपये
Sun, 11 Sep 2022 10:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 11 Sep 2022 10:01 PM IST
सार
सोनीपत के गांव रोलद के युवक ने साइबर थाना में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। युवक का आरोप है कि वेबसाइट से लिंक मिला था। मैसेज भेजकर कमीशन देने के नाम पर रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने गांव के बीएसएफ जवान से भी उधार लेकर ऑर्डर पूरा करने में पैसे लगाए थे।
विज्ञापन
साइबर सुरक्षा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के गांव रोलद लतीफपुर के ग्रामीण को वेबसाइट पर लिंक भेजकर साइबर ठगों ने आठ लाख रुपये ठग लिए। युवक को मोटा कमीशन देने का लालच देकर ठगी की। पहले उनको कमीशन की राशि भेजकर भरोसा दिलाया और उसके बाद रुपये ठग लिए। ज्यादा कमाई के लिए युवक ने अपने साथी बीएसएफ के जवान को भी अपने साथ शामिल कर लिया। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव रोलद लतीफपुर निवासी नवीन कुमार ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर एक लिंक एसएमएस में आया था। उन्होंने लिंक को डाउनलोड कर लिया। उसमें एक वेबसाइट पर उनकी आईडी को पंजीकृत कराया गया। उसके बाद उनके पास मैसेज आने लगे। उनको वेबसाइट पर चार ऑर्डर पूरा करने पर मोटा कमीशन के रूप में देने का झांसा दिया गया।
विज्ञापन
वह झांसे में आ गए। उन्होंने ऑर्डर पूरा करने के लिए दो लाख रुपये उस वेबसाइट पर यूपीआई से ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद कमीशन के रूप में नवीन कुमार के खाते में पैसे आ गए। उसके बाद उनको आठ ऑर्डर पूरा करने को कहा गया। उन्होंने चार ऑर्डर की धनराशि जमा करा दी, लेकिन कमीशन नहीं आया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Sidhu Moosewala: शूटर दीपक मुंडी बचपन से रह रहा मामा के पास, गांव में नहीं था आना-जाना
मैसेज से संपर्क हुआ तो उन्होंने बताया कि सभी आठ ऑर्डर पूरे करने पर ही कमीशन मिलेगा। उन्होंने अपने साथी बीएसएफ के जवान प्रवीन कुमार को इसकी जानकारी दी। कमीशन में आधे की भागीदारी तय करने के बाद उन्होंने अपने व अपनी पत्नी के खाते से रुपये ट्रांसफर करके आठ ऑर्डर पूरे करा दिए।
उसके बाद भी वेबसाइट पर दो ऑर्डर और बाकी बताए जाते रहे। इस पर उन्होंने और रुपये भेजे, लेकिन फिर भी दो ऑर्डर भी बाकी दिखते रहे। तब वह समझ गए कि उनके व बीएसएफ जवान के साथ साइबर ठगी कर ली गई है। तब तक उनके आठ लाख रुपये ठगे जा चुके थे। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित के मोबाइल से वेबसाइट और मैसेज पर हुई संपर्क के स्क्रीन शार्ट ले लिए गए हैं। किस तरह से ऑर्डर मिलते थे और उनको कैसे पूरा किया जाता था, इस संदर्भ में पीड़ित से जानकारी मांगी गई है। जांच शुरू कर दी गई है। साइबर टीम के एक्सपर्ट ठगों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। -इंस्पेक्टर राजीव सिंह, प्रभारी, साइबर थाना सोनीपत