{"_id":"631e028d011a1a0700667c14","slug":"shooter-deepak-mundi-has-been-living-with-his-mama-since-childhood","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moosewala: शूटर दीपक मुंडी बचपन से रह रहा मामा के पास, गांव में नहीं था आना-जाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sidhu Moosewala: शूटर दीपक मुंडी बचपन से रह रहा मामा के पास, गांव में नहीं था आना-जाना
Sun, 11 Sep 2022 09:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 11 Sep 2022 09:16 PM IST
सार
दीपक मुंडी हरियाणा के चरखी दादरी जिले के उण गांव का रहने वाला है। छह माह की उम्र में परिजन दुबलधन मामा के पास छोड़ आए थे।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला और आरोपी दीपक मुंडी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल छठा शूटर दीपक मुंडी चरखी दादरी जिले के उण गांव का रहने वाला है। वो बचपन से ही झज्जर जिले के गांव दुबलधन में अपने मामा के पास रह रहा है। दादरी जिले में उसके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है जबकि झज्जर जिले के बेरी थाने में उसके खिलाफ अप्रैल 2018 में एक केस दर्ज हुआ था। बताया जा रहा है कि उसका उण गांव में आना-जाना बेहद कम था।
विज्ञापन
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मे शामिल छठा शूटर दीपक मुंडी काफी छकाने के बाद पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ा है। हत्याकांड के वक्त वो बोलेरो गाड़ी में सवार था। मूल रूप से वो उण गांव का रहने वाला है और छह माह की उम्र में ही उसे परिजन उसे मामा के पास गांव दुबलधन छोड़ आए थे। इसके बाद वो अपने गांव उण में भी काफी कम आया है और इसके चलते उसे गांव में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: शूटर दीपक मुंडी और दो साथी 17 सितंबर तक रिमांड पर, खरड़ में होगी पूछताछ
विज्ञापन
वहीं, संवाददाता ने उसकी जानकारी जुटाई तो दादरी जिले में उस पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं मिला। पड़ताल के दौरान सामने आया कि दीपक मुंडी के खिलाफ 20 अप्रैल 2018 को बेरी थाने में धारा 160 के तहत केस दर्ज हुआ था। उसे बेरी पुलिस ने दो साथियों के साथ शराब के नशे में सड़क पर उत्पात मचाते पकड़ा था।