{"_id":"638ad3217b5c7f3d5e3338de","slug":"cyber-crime-by-asking-otp-on-pretext-of-delivering-courier-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगी का नया तरीका: कुरियर पहुंचाने का झांसा देकर पूछा ओटीपी, दो खातों से उड़ाए 59 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
साइबर ठगी का नया तरीका: कुरियर पहुंचाने का झांसा देकर पूछा ओटीपी, दो खातों से उड़ाए 59 हजार रुपये
Sat, 03 Dec 2022 10:10 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 03 Dec 2022 10:10 AM IST
सार
गांव मुकीनपुर की रहने वाली महिला का आरोप है कि साइबर ठगों ने उनके मोबाइल नंबर पर कॉल कर उनके बेटे को झांसे में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना बहालगढ़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों के बैंक खातों को खाली कर रहे हैं। सोनीपत के गांव मुकीनपुर की रहने वाली महिला ने साइबर ठगों पर कुरियर पहुंचाने का झांसा दे ओटीपी पूछकर उनके दो खातों से 59 हजार 700 रुपये निकालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि साइबर ठगों ने उनके मोबाइल नंबर पर कॉल कर उनके बेटे को झांसे में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव मुकीनपुर निवासी मुकेश कुमारी ने एसपी के दी शिकायत में बताया कि वह गृहिणी है। उनके मोबाइल नंबर पर 13 मार्च को एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल को उनके बेटे तनीष ने रिसीव किया था। कॉल करने वाले ने कहा कि आपका कुरियर आया है, लेकिन घर का पता कंफर्म नहीं हो रहा है। घर का पता एक्टिवेट करना आवश्यक है। इसके लिए वह ओटीपी भेज रहे हैं। आप ओटीपी बता देना, जिसके बाद कल आपका कुरियर आ जाएगा।
विज्ञापन
इस पर उनके बेटे ने फोन पर आए ओटीपी को साइबर ठग से साझा कर लिया। जिसके उनके दो बैंक खातों से पैसे निकल गए। एक बैंक खाते से 6000 रुपये, 6000 रुपये, 5940 रुपये, 6000 रुपये, 5940 रुपये और 13980 रुपये तथा दूसरे बैंक खाते से 5940 रुपये, 5940 रुपये और 3960 रुपये निकल गए। उन्होंने अपने स्तर पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। जिसके बाद एसपी कार्यालय में मामले की शिकायत दी। एसपी कार्यालय से मामले की जांच बहालगढ़ थाना पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला ने मामले की शिकायत दी है। जिस पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच कर जल्द ठोस कार्रवाई की जाएगी। - इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़