फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Clash between police and villagers following reports of obscene songs and dancing.

Auraiya News: अश्लील गानों और डांस की सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों में झड़प

Thu, 15 Oct 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Clash between police and villagers following reports of obscene songs and dancing.
फोटो-45 समिति के सदस्यों को समझाती पुलिस। स्रोत वीडियो ग्रैब
अयाना। थाना क्षेत्र के रोशंगपुर गांव में आयोजित रामलीला के दौरान मंगलवार रात अश्लील गाने और डांस की शिकायत पर पहुंची पुलिस और समिति के सदस्यों के बीच झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस ने रामलीला को बीच में ही बंद करवा दिया। इस दौरान समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने पुलिस पर लाठी चलाने का आरोप लगाया है। अश्लील गाने पर डांस होने का वीडियो वायरल हो गया है। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन



समिति के पदाधिकारी आशीष मिश्रा, प्रधान छोटेलाला ने बताया कि मंगलवार रात को मंच पर रामवन गमन की लीला का मंचन चल रहा था। इसी दौरान रात करीब 11 बजे पुलिस अचानक मौके पर पहुंच गई और आयोजन को बंद करने का दबाव बनाने लगी। पदाधिकारियों का कहना है कि जब इसका विरोध किया गया तो पुलिस ने लोगों को लाठी मारी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इस पूरी घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें पुलिस और स्थानीय लोग आपस में बहस करते और एक-दूसरे की खींचतान करते नजर आ रहे हैं। विरोध और विवाद के बाद रामलीला के मंचन को रोक दिया गया। वहीं, बुधवार को आगामी आयोजनों को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। सीओ शैलेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि लाठी मारने का आरोप गलत है। स्थिति को देखते हुए मंचन बंद करा दिया गया था। पुलिस को अश्लील गाने व डांस के वीडियो भेजे गए थे। इसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों को समझाकर रामलीला का आयोजन शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed