{"_id":"6acfd015dfd6bda9b2024147","slug":"report-on-seven-persons-including-husband-in-case-of-death-of-married-woman-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-171038-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत सात लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत सात लोगों पर रिपोर्ट
Thu, 15 Oct 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा। छह दिन पूर्व विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगोंं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नरायनठेर गांव निवासी कढेराम ने बरखेड़ा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री त्रिवेणी देवी 32 की शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व खगाई गांव निवासी नरेंद्र कुमार निवासी खगाई थाना बरखेड़ा से की थी। शादी के बाद से ही पति नरेंद्र कुमार, सास ओमवती, ससुर सुखलाल, देवर हरिओम, देवरानी ममता, प्रमोद कुमार और मंगली प्रसाद 10 लाख रुपये नकदी और सास के लिए सोने की अंगूठी की मांग करते आ रहे थे। छह अक्तूबर को नरेंद्र उनकी पुत्री को अपने साथ वापस घर ले गया था। इसके बाद ससुराल में उसे डरा-धमकाकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और खाना भी नहीं दिया गया। आठ अक्टूबर को त्रिवेणी ने फोन कर अपने परिजनों को जानकारी दी थी। तंग आकर विवाहिता ने उसी दिन आत्महत्या कर ली। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना की जा रही है। संवाद