फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime news

अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार

Wed, 16 Dec 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 16 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
crime news
सेक्टर-12 के वॉटर सप्लाई पार्क के नजदीक कार खड़ी करके डकैती की योजना बनाते अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच शातिर बदमाशों को काबू किया गया है। यह सफलता एसआईटी शाखा ने प्राप्त की है। पांचों बदमाश दिल्ली के रहने वाले हैं। इनकी पहचान संदीप निवासी दरियापुर, अमन निवासी चौहान जोशी फिलहाल श्रद्धानंद कॉलोनी, विपिन उर्फ सोनू निवासी सरूप नगर, आशीष निवासी समस्तीपुर बिहार फिलहाल प्रेम नगर और जगन्नाथ उर्फ जग्गू निवासी गोविंदगढ़ जिला अलवर राजस्थान फिलहाल मुंडका दिल्ली के तौर पर हुई है। एसआईटी टीम के समक्ष प्रारंभिक पूछताछ में इन्होंने पांच वारदातों को कबूल किया है, इसमें पिछले माह की सेक्टर-14 में ठेकेदार के घर डकैती की वारदात भी शामिल है। आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से इन्हें सेक्टर-14 चौकी पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

एसआईटी प्रभारी संदीप के निर्देशानुसार उपनिरीक्षक सत्यनारायण टीम के साथ सेक्टर-12 के पास गश्त पर थे। इसी दौरान गुप्त सूत्रों से पता चला कि पांच हथियारबंद युवक सेक्टर-12 के वॉटर सप्लाई पार्क के नजदीक दिल्ली नंबर सेंट्रो गाड़ी में बैठे हैं और डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सेंट्रो में सवार सभी बदमाशों को काबू कर लिया। इन्होंने अपनी पहचान दी। इसके उपरांत तलाशी ली गई तो इनके कब्जे से तीन अवैध देसी पिस्तौल, बिट्टा, लोहे का सरिया बरामद किया गया। पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से सेक्टर-14 चौकी पुलिस ने सभी आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान कई अन्य वारदातों का खुलासा होने और सेक्टर-14 में ठेकेदार के घर से उठाए गए सामान की बरामदगी की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों के कब्जे से सेक्टर-14 में से लूटी गई एलसीडी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन


वारदात के लिए करने वाले थे रेकी
पुलिस के अनुसार जिस समय बदमाश गिरफ्तार किए गए थे, उस समय वे सेक्टर-15 में डकैती डालने की योजना बना रहे थे। बताया गया है कि पांचों बदमाश काफी देर से पार्क के पास रुके थे और सेक्टर-15 में निकलने वाले ही थे कि उससे पहले ही पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार ये बदमाश अपनी सभी वारदात को अंजाम देने से पहले इलाके की पूरी रेकी करते थे। उसके बाद ही वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त की सेंट्रो में आए थे सोनीपत
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पांचों जिस सेंट्रों में सवार थे। वह सेंट्रो दरियापुर, निवासी सुभाष की थी। जोकि इन पांचों आरोपियों का दोस्त था। बताया जा रहा है कि सुभाष भी इन्हीं के साथ दिल्ली में एक डकैती की वारदात को अंजाम दे चुका था। इससे पहले सेक्टर 14 में ठेकेदार के घर डकैती डालने के दौरान भी बदमाशों ने इसी सेंट्रो गाड़ी का इस्तेमाल किया था।

यह वारदातें कबूली
-तीन महीने पहले करनाल बाईपास दिल्ली से एक बाइक सवार से सात हजार रुपये लूटे।
-दीपावली से दस दिन पहले प्रीतमपुरा दिल्ली से एक बाइक सवार की आंखों में मिर्च डालकर चार लाख 64 हजार रुपये लूटे।
- 28 नवंबर को सोनीपत स्थित सेक्टर-14 में ठेकेदार कृष्ण ठकराल के घर में घुसकर 50 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान लूटा।
-करीब 15/20 दिन पहले नंदू सट्टेबाज निवासी अगर-मगर कालोनी मुंडका दिल्ली के घर में घुसकर औरत को बांध कर दो लाख रुपये और जेवरात लूटे।  
-4 दिसंबर को मंगोलपुरी दिल्ली से एक बाइक सवार से दो लाख दो हजार 600 रुपये लूटने की घटनाओं को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed