फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime news

पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

Thu, 04 Feb 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 04 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
crime news
दो दिन पहले गांव टांडा के युवक की हत्या कर शव को खेत में दफनाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें मरने वाले की पत्नी और उसका आशिक शामिल है। गिरफ्तार आरोपी माया और हरीश निवासी टांडा है। हरीश पर एक साथी के साथ मिलकर हत्या का आरोप है, वहीं माया पर षड्यंत्र रचने का आरोप है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वारदात में इस्तेमाल कस्सी बरामद कर ली है। हालांकि इस मामले में तीसरा आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को गांव टांडा के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक किसान के खेत में मिट्टी खुदी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहसीलदार विकास और डीएसपी सुनील कुमार की मौजूदगी में मिट्टी हटाई तो एक युवक का शव मिला था। बुधवार को शव की शिनाख्त गांव टांडा निवासी विनोद के तौर पर हुई थी। विनोद के भाई की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही हरीश और विनोद की पत्नी माया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। गुरुवार देर शाम हरीश और माया को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को अदालत में भी पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


अवैध संबंधों के चलते की थी हत्या
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में हरीश ने स्वीकार किया है कि उसने विनोद की हत्या उसकी पत्नी माया के साथ अवैध संबंधों के चलते की थी। हरीश के अनुसार उसके माया के साथ अवैध संबंध थे, जिसका विनोद को पता चल गया था। इसीलिए उसने माया के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा और अपने साथी जगदीशपुर निवासी सोनू को साथ मिलाकर विनोद की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
प्रारंभिक पूछताछ में हरीश ने बताया कि विनोद को ठिकाने लगाने की ठान लेने के बाद उसने और सोनू ने विनोद की रेकी करनी शुरू कर दी थी। 1 फरवरी की रात को जब विनोद घर की तरफ जा रहा था तो वह उसे रास्ते में मिला और अपने साथ खेतों की तरफ ले गया। वहां पर उसका साथी सोनू पहले से मौजूद था। उन्होंने कस्सी से हमला कर विनोद की हत्या कर दी थी। बाद में उसके शव को यमुना के पास जमीन में दबा दिया था।

तीनों बच्चों को ले गया विनोद का भाई
बता दें कि विनोद और माया के तीन बच्चे हैं। तीनों बच्चे अभी छोटे हैं। विनोद की तो हरीश और सोनू ने मिलकर हत्या कर दी। वहीं माया को भी षड्यंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। एक तरह से फिलहाल के लिए बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया है। हालांकि गुरुवार को ही बच्चों को विनोद का भाई अपने पास ले गया है।


जांच में सामने आया कि विनोद को आखिरी बार हरीश के साथ देखा गया था। हरीश को काबू किया तो उसने सारा सच उगल दिया। विनोद की पत्नी भी षड्यंत्र में शामिल थी। तीसरा आरोपी सोनू भी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा।
-वजीर सिंह, प्रभारी, थाना राई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed