फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime

नशीला पदार्थ पिलाकर, दोस्त ने कर दिया दुष्कर्म

Fri, 06 Nov 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Fri, 06 Nov 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन

मूल रूप से लुधियाना की रहने वाली एक महिला के साथ मुरथल स्थित एक ढाबे में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने भी मामले की जांच के उपरांत मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


शिकायत के अनुसार दुष्कर्म करने वाला महिला का ही दोस्त है, जिसने उसे कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार मूल रूप से लुधियाना की रहने वाली एक महिला जोकि लगभग एक साल से दिल्ली में रहती है। वह बुधवार को अपने दोस्त विकास निवासी गढ़ी बुराड़ी, दिल्ली के साथ मुरथल आई थी। महिला ने थाना मुरथल पुलिस को शिकायत में बताया कि विकास उसे गुलशन ढाबे पर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि यहां पर विकास ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ डालकर उसे पिला दिया, जिससे वो बेहोश हो गई। आरोप है कि बेहोशी की अवस्था में विकास ने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला, जब उसे होश आया तो उसे आपबीत्ती का पता चला।

पीड़िता के अनुसार होश आने के बाद जब उसने विकास से इस बारे में बात की तो विकास ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को मामला दर्ज कर लिया है।


एक साल पहले हुई थी शादी
बताया गया है कि पीड़ित महिला की शादी एक वर्ष पहले ही दिल्ली में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति के साथ अनबन के चलते उसने पति का घर छोड़ दिया था। इसके बाद भी वह वापस लुधियाना जाने की बजाए दिल्ली में ही एक ब्यूटी पार्लर चलाने लगी। बाद में उसने अपने पति से तलाक ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed