{"_id":"999a89ac9c7e32c7fb4002047256944e","slug":"crime-hindi-news-1046","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में दंपति की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में दंपति की पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव माच्छरी में भूमि विवाद को लेकर एक दंपति की पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि दंपति पर रॉड और डंडों से हमला किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सरोज निवासी माच्छरी ने पुलिस को शिकायत दी है कि शनिवार को उनके गांव के ही कुछ लोगों ने जमीन पर कब्जे का प्रयास किया, जिसका उसने और उसके पति ने विरोध किया। बाद में आरोपियों ने रॉड व डंडे से उन पर हमला कर दिया। इससे उसके सिर में गहरी चोटें आईं और पति घायल हो गया।
विज्ञापन
परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गांव के ही मंजीत, अजय, विजय, शमशेर, मेहर सिंह, महासिंह, बलबीर, जोगेंद्र व नरेंद्र के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन