फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime

निफ्टम के डीन के खिलाफ शारीरिक शोषण का मामला दर्ज

Wed, 30 Dec 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Wed, 30 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
कुंडली स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नॉलोजी इंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट की एक सहायक प्राध्यापिका ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में संस्थान के एफएसटी विभाग के डीन के खिलाफ शारीरिक शोषण के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


निफ्टम, कुंडली में एफएसटी विभाग की एक सहायक प्राध्यापिका ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है कि डॉ. आशुतोष उपाध्याय उनके विभाग के डीन/एचओडी हैं। आरोप लगाया कि डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने सांकेतिक, शारीरिक स्पर्श और शाब्दिक प्रत्येक संभव तरीके से शारीरिक शोषण किया है।
विज्ञापन


उसने मामले की मौखिक जानकारी उपकुलपति को भी दी थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। 18 दिसंबर को उसने उपकुलपति को लिखित शिकायत दी, लेकिन आज तक इस मामले में कोई जांच कमेटी नहीं बनाई गई। आरोप लगाया कि निफ्टम प्रशासन जानबूझ कर इस मामले की जांच नहीं करवाना चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार लिखित शिकायत के बाद आरोपी डा. आशुतोष उपाध्याय का व्यवहार आक्रामक हो गया है, जिसके कारण उसे व उसके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। देर रात मामला दर्ज करने के उपरांत पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।

निफ्टम की सहायक प्राध्यापिका की शिकायत पर डीन/एचओडी डॉ. आशुतोष उपाध्याय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, जांच के उपरांत ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

प्रमिला, प्रभारी, महिला थाना

मुरथल यूनिवर्सिटी में भी था ऐसा ही मामला
बता दें कि ठीक इसी तरह का मामला मुरथल स्थित डीसीयूआरसीटी यूनिवर्सिटी में भी सामने आया था। मुरथल यूनिवर्सिटी में स्टेनो टाइपिस्ट के पद पर कार्यरत एक महिला कर्मी की शिकायत पर यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रेशन ब्रांच के डिप्टी रजिस्ट्रार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। महिला कर्मी ने 18 अगस्त 2015 को कुलपति को इस बाबत लिखित शिकायत दी थी। यूनिवर्सिटी ने इस मामले में डिप्टी रजिस्ट्रार को पद से निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed