{"_id":"6185169399ec0f0b341c15e3","slug":"child-died-and-three-injured-in-road-accident-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना: सड़क हादसे में मासूम की मौत, माता-पिता और बहन घायल, गाड़ी ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुर्घटना: सड़क हादसे में मासूम की मौत, माता-पिता और बहन घायल, गाड़ी ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर
Fri, 05 Nov 2021 06:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा/सोनीपत(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा/सोनीपत(हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 05 Nov 2021 06:06 PM IST
सार
हादसे में मासूम ऋषभ की मौत और परिवार सदस्यों के घायल होने से ना केवल भैंसवाल बल्कि सिसाना में भी मातम पसर गया है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना के बाद सामान्य अस्पताल में आए परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा शहर के सिसाना-गोहाना मार्ग पर सिलान गांव के पास बोलेरो पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक ढाई वर्षीय मासूम ऋषभ की मौत हो गई। हादसे में उसकी चार वर्षीय बहन नैंसी, मां रितू व पिता नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीजीआई, रोहतक भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Petrol Diesel Price: केंद्र के बाद हरियाणा सरकार के घटाए दाम भी हुए लागू, अब पेट्रोल 95.30 तो डीजल 86.53 रुपये प्रति लीटर हुआ
विज्ञापन
भैंसवाल निवासी नरेश अपनी पत्नी रितू व चार वर्षीय बेटी नैंसी व ढाई वर्षीय बेटे ऋषभ के साथ शुक्रवार की सुबह अपनी मोटरसाइकिल लेकर सिसाना स्थित ससुराल आने के लिए घर से निकला था। बीच रास्ते में जब वह सिलान गांव के पास पहुंचे तो एक बोलेरो पिकअप गाड़ी ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में जहां ऋषभ की मौत हो गई वहीं उसकी बहन व माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : हरियाणा: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व नेताओं को किसानों ने मंदिर में बनाया बंधक, वाहनों की निकाली हवा, पेच फंसा
घायलों को पीजीआई, रोहतक में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं मृतक ऋषभ के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सोनीपत में भिजवाया गया है। फरमाणा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौकी प्रभारी युद्धवीर का कहना है कि जांच अधिकारी को घायल नरेश के बयान लेने के लिए पीजीआई, रोहतक भेजा गया है।