फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Child died and three injured in road accident in Sonipat

दुर्घटना: सड़क हादसे में मासूम की मौत, माता-पिता और बहन घायल, गाड़ी ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर

Fri, 05 Nov 2021 06:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा/सोनीपत(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा/सोनीपत(हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 05 Nov 2021 06:06 PM IST
सार

हादसे में मासूम ऋषभ की मौत और परिवार सदस्यों के घायल होने से ना केवल भैंसवाल बल्कि सिसाना में भी मातम पसर गया है।

विज्ञापन
Child died and three injured in road accident in Sonipat
हादसे की सूचना के बाद सामान्य अस्पताल में आए परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा शहर के सिसाना-गोहाना मार्ग पर सिलान गांव के पास बोलेरो पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक ढाई वर्षीय मासूम ऋषभ की मौत हो गई। हादसे में उसकी चार वर्षीय बहन नैंसी, मां रितू व पिता नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीजीआई, रोहतक भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Petrol Diesel Price: केंद्र के बाद हरियाणा सरकार के घटाए दाम भी हुए लागू, अब पेट्रोल 95.30 तो डीजल 86.53 रुपये प्रति लीटर हुआ
विज्ञापन


भैंसवाल निवासी नरेश अपनी पत्नी रितू व चार वर्षीय बेटी नैंसी व ढाई वर्षीय बेटे ऋषभ के साथ शुक्रवार की सुबह अपनी मोटरसाइकिल लेकर सिसाना स्थित ससुराल आने के लिए घर से निकला था। बीच रास्ते में जब वह सिलान गांव के पास पहुंचे तो एक बोलेरो पिकअप गाड़ी ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में जहां ऋषभ की मौत हो गई वहीं उसकी बहन व माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : हरियाणा: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व नेताओं को किसानों ने मंदिर में बनाया बंधक, वाहनों की निकाली हवा, पेच फंसा

घायलों को पीजीआई, रोहतक में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं मृतक ऋषभ के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सोनीपत में भिजवाया गया है। फरमाणा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौकी प्रभारी युद्धवीर का कहना है कि जांच अधिकारी को घायल नरेश के बयान लेने के लिए पीजीआई, रोहतक भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed