फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Case of Youth Shot Dead: Accused Brothers Injured in Police Encounter in Sonipat

युवक की गोली मारकर हत्या का मामला: सोनीपत में आरोपी सगा भाई पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी ने भागकर बचाई थी जान

Sun, 24 May 2026 08:40 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 24 May 2026 08:40 AM IST
सार

सीआईए-1 प्रभारी राजीव की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी गांव जाजी पावर हाउस के पास से गुजरने वाले है। टीम ने वहां पर पर जाल बिछा दिया। पुलिस टीम ने दोनों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दी। इस दौरान करीब तीन गोलियां चलाई गई।

विज्ञापन
Case of Youth Shot Dead: Accused Brothers Injured in Police Encounter in Sonipat
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव भटगांव के पास युवक की हत्या कर भागे आरोपी सगे भाइयों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। शनिवार देर शाम फैक्टरी से लौट रहे युवक बिट्टू व उनके साथी सागर की आंखों में पहले मिर्च पाउडर फेंका गया था और फिर बिट्टू की दो गोलियां मार दी गईं। वारदात में उनके साथी सागर किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकले थे। हत्या कर भागे दोनों आरोपियों की सीआईए-1 ने रविवार सुबह गांव जाजी के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन


गांव भटगांव निवासी नवीन ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनके भाई बिट्टू (26) शनिवार रात को अपने साथी सागर के साथ बाइक पर गांव की तरफ लौट रहे थे। वह फैक्टरी से आए थे। जब वह गांव से पहले लुहारी टिब्बा रोड पर पहुंचे तो इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए गांव के मोहित व उसके भाई प्रिंस ने मिर्च पाउडर डालकर बिट्टू व सागर को रोका था। आरोपियों ने बिट्टू के हाथ व सिर पर दो गोलियां मारी थी। हमले के दौरान सागर मौके से भाग निकला था।
विज्ञापन




वारदात के बाद आरोपी भी भाग गए थे। घायल युवक को खानपुर स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल लेकर गए थे। जहां उनकी मौत हो गई थी।

मामले के बाद डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान ने पांच टीमों का गठन किया था। रविवार सुबह सीआईए-1 प्रभारी राजीव की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी गांव जाजी पावर हाउस के पास से गुजरने वाले है। टीम ने वहां पर पर जाल बिछा दिया। पुलिस टीम ने दोनों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दी। इस दौरान करीब तीन गोलियां चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बचाव में फायरिंग की तो आरोपी दोनों सगे भाई मोहित व प्रिंस पैर में गोलियां लगने से घायल हो गए। दोनों को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान ने बताया कि मामला गांव से जुड़ी पुरानी रंजिश का है। गहनता से जांच कर पूछताछ के बाद मामले से पर्दा उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed