फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Case filed against SHO and constable of Kandhla police station of Shamli

Sonipat: शामली के कांधला थाना के एसएचओ व सिपाही पर मुकदमा दर्ज, शराब कारोबारी ने लगाए आरोप

Sun, 09 Oct 2022 11:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 09 Oct 2022 11:41 PM IST
सार

शराब कारोबारी का आरोप है कि कैंटर छोड़ने की एवज में 10 लाख रुपये की मांग की गई थी। कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट में इस्तगासा दायर कर कुंडली थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Case filed against SHO and constable of Kandhla police station of Shamli
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गांव सफियाबाद के शराब कारोबारी ने उत्तर प्रदेश पुलिस के एसएचओ और सिपाही पर शराब से भरे कैंटर को यूपी ले जाकर अवैध शराब व शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोप लगाया कि 10 लाख रुपये की मांग की गई।

विज्ञापन


मना करने पर 1.30 लाख छीन लिए गए। उनके पास पिस्तौल का लाइसेंस था, लेकिन अवैध शस्त्र का मुकदमा दर्ज कर दिया। कारोबारी ने कोर्ट में इस्तगासा दायर कर शामली के थाना कांधला के एसएचओ और सिपाही पर कुंडली थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गांव सफियाबाद के रहने वाले रविंद्र ने बताया कि उसने आबकारी विभाग से लाइसेंस लेकर शराब का ठेका खोलने के साथ ही हलालपुर गांव में गोदाम बना रखा है। वह कैंटर में लोड कराकर शराब को एक गोदाम से दूसरे गोदाम पर भेजता है। आरोप है कि 5 अगस्त को कैंटर में शराब की 12 सौ पेटियां लोड कर नाहरी व आसपास के ठेकों पर सप्लाई को लेकर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंटर पर रणबीर चालक था। जब काफी देर तक कैंटर शराब की सप्लाई करने के लिए ठेकों पर नहीं पहुंचा तो उसने कैंटर का जीपीएस सिस्टम चेक किया। जिससे उसे पता लगा कि शराब से लदा कैंटर मवी कलां टोल पार कर यूपी के बड़ौत पहुंच चुका है। उसके बाद जीपीएस बंद कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : कैथल में हैवानियत: सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, पेट्रोल डालकर जलाया शव, पड़ोसी ने ही की वारदात

उसने चालक से बात की तो उसे बताया गया कि कैंटर जब छतेहरा गांव के पास पहुंचा तो यूपी पुलिस के सिपाही ललित व तीन युवकों ने कैंटर को रोक लिया था। उन्होंने कैंटर के चालक रणबीर को अपनी कार में बैठा लिया था। वह कैंटर को यूपी ले गए। इसके बाद शराब कारोबारी कैंटर तक पहुंच गया।

रविंद्र ने यूपी पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कैंटर छोड़ने की एवज में 10 लाख रुपये की मांग की गई। जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो यूपी पुलिस ने कारोबारी रविंद्र, सुमित और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उससे जबरदस्ती 1.30 लाख रुपये व मोबाइल छीन लिया।


लाइसेंस होने के बावजूद अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। उसने इसकी शिकायत हरियाणा व यूपी पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। उसने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर यूपी के शामली के कांधला थाना के एसएचओ व सिपाही ललित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में सभी तथ्यों की जांच की जाएगी। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed