{"_id":"642a8df7aa6502a8fa0cd969","slug":"cantor-driver-shot-dead-in-sonepat-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में कैंटर चालक को गोलियों से भूना: बदमाशों ने युवक को मारी 5 गोली, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत में कैंटर चालक को गोलियों से भूना: बदमाशों ने युवक को मारी 5 गोली, पुलिस ने शुरू की जांच
Mon, 03 Apr 2023 01:58 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 03 Apr 2023 01:58 PM IST
सार
सोनीपत में दोपहर कैंटर चालक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। गांव कुमासपुर निवासी सुमित ने बताया कि उनके भाई अमित उर्फ चिक्कू (33) पैदल गांव किशोरा की तरफ पैदल जा रहे थे। वह कैंटर चालक थे। किशोरा की तरफ से बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात युवकों ने उनकी पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गांव कुमासपुर के पास किशोरा रोड पर सोमवार दोपहर कैंटर चालक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Fatehabad: विधायक ने डीसी व डीएमसी के साथ नगर परिषद कार्यालय में की छापेमारी, नदारद मिले 6 कर्मचारी
विज्ञापन
गांव निवासी के अनुसार
गांव कुमासपुर निवासी सुमित ने बताया कि उनके भाई अमित उर्फ चिक्कू (33) पैदल गांव किशोरा की तरफ पैदल जा रहे थे। वह कैंटर चालक थे। किशोरा की तरफ से बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात युवकों ने उनकी पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार युवक मौके से भाग गए। मार्ग से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव पड़ा देखकर घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व एफएसएल टीम ने जांच आरंभ कर दी। साथ ही बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन