फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सैलून चलाने वाला फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर बन पहुंचा अस्पताल, वहां खूब हुई आवभगत

सैलून चलाने वाला फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर बन पहुंचा अस्पताल, वहां खूब हुई आवभगत

Sun, 30 Dec 2018 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
सैलून चलाने वाला फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर बन पहुंचा अस्पताल, वहां खूब हुई आवभगत
सैलून चलाने वाला फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर बनकर पहुंचा अस्पताल, पकड़ा गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के ओल्ड डीसी रोड पर सैलून चलाने वाला एक युवक सामान्य अस्पताल में विजिलेंस इंस्पेक्टर बनकर पहुंच गया। वहां पर चिकित्सकों ने भी फर्जी इंस्पेक्टर की खूब आवभगत की। हालांकि बाद में शक होने पर उससे पूछताछ हुई तो पूरा भेद खुल गया। जिसके बाद उसे पकड़कर सिक्का कॉलोनी चौकी पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
एक युवक वीरवार को अपनी पत्नी की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट लेने सामान्य अस्पताल में पहुंचा था। वहां भीड़ देखकर वह सीएमओ के कमरे में चला गया और वहां जाकर खुद को विजिलेंस इंस्पेक्टर बताया। उसने सीएमओ से अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट जल्द दिलवाने का आग्रह किया। जिस पर सीएमओ ने युवक की मदद कर दी। इस पर शुक्रवार को युवक फिर से सामान्य अस्पताल में पहुंच गया। उसने कहा कि उसे सामान्य अस्पताल में कई अनियमितताओं की शिकायत मिल रही है। जिस पर वह अल्ट्रासाउंड केंद्र व प्रसूति विभाग में गया और वहां जांच करने का बहाना बनाया। वह शुक्रवार को दिनभर व रात को भी अस्पताल में रहा। बताया गया है कि विजिलेंस इंस्पेक्टर समझकर युवक की अस्पताल स्टाफ ने खूब आवभगत भी की। सोमवार को डा. संदीप लठवाल को युवक की गतिविधियों पर शक हो गया। उन्होंने युवक से जब उसके अधिकारियों के बारे में पूछा तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। जिस पर उन्होंने युवक पर सवालों की झड़ी लगा दी। इस पर युवक फंसता चला गया। जिससे के बाद उसकी सच्चाई सामने आ गई। चिकित्सक को पता लगा कि युवक सैलून चलाता है। इस पर तुरंत सिक्का कॉलोनी चौकी पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। उसने अपनी पहचान ओल्ड डीसी रोड निवासी मनीष के रूप में दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

भीड़ से बचने को बन गया था विजिलेंस इंस्पेक्टर
पुलिस की जांच के बाद पता लगा कि युवक ओल्ड डीसी रोड पर सैलून चलाता है। वहां पर उसका पिता भी उसके साथ काम करता है। युवक ने पुलिस को बताया कि भीड़ अधिक होने के चलते ही उसने स्वयं को विजिलेंस इंस्पेक्टर बताया था। वहां काफी सम्मान मिलने के बाद वह अगले दिन फिर से अस्पताल में पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूट-बूट में आया युवक, धोखा खा गए चिकित्सक
युवक सामान्य अस्पताल में सूटबूट पहनकर पहुंचा था। जिसके चलते चिकित्सक धोखा खा गए और उसे पहचान नहीं सके। युवक ने इसका पूरा फायदा उठाया और प्रसूति विभाग में कर्मियों व स्टाफ नर्स पर जमकर झाड़ मारी। हालांकि उसके पकड़े जाने के बाद दिनभर अस्पताल में उसी को लेकर चर्चा होती रही।

---
सामान्य अस्पताल में पहुंच स्वयं को विजिलेंस इंस्पेक्टर बताकर धौंस जमाने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।
-श्रीकृष्ण, चौकी प्रभारी सिक्का कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed