{"_id":"5a42bcdf4f1c1b10788b51c5","slug":"81514323167-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी काबू
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा(सोनीपत)। एसआईटी खरखौदा ने चोरी के मोबाइल फोन बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी बवाना-दिल्ली निवासी मोहम्मद हनीफ व संतोष हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से45 मोबाइल बरामद किए हैं। उन्हें अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
एसआईटी प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि उनकी टीम में शामिल एएसआई राजकुमार खरखौदा बाईपास के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें पता लगा कि दो युवक चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों को काबू किया है। उन्होंने अपनी पहचान मोहम्मद हनीफ व संतोष निवासी बवाना- दिल्ली के रूप में दी। पुलिस ने उनके कब्जे से 45 मोबाइल बरामद किए। आरोपियों ने बताया कि मोबाइल उन्होंने एक माह पहले खरखौदा स्थित दहिया मोबाइल शॉप से चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान चोरी की अन्य वारदातों को खुलासा हो हो सकता है।