{"_id":"596520d64f1c1beb058b4710","slug":"81499799766-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने नोटों को नए में बदलने के नाम पर एक लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुराने नोटों को नए में बदलने के नाम पर एक लाख की धोखाधड़ी
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
मिशन चौक पर एक दुकानदार से पुराने को नए नोटों में बदलने के नाम पर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिशन चौक के दुकानदार महावीर प्रसाद ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी कि वह दुकान पर नोटों की माला बनाता है। मंगलवार को एक युवक उसकी दुकान पर पहुंचा। युवक ने महावीर से कहा कि माला बनाने के लिए उनको नए नोट की जरूरत है तो वह उनके पुराने नोट के एक लाख रुपये बदलकर नए दे सकता है। वह युवक को स्कूटी पर बैठाकर गुड़ मंडी में ले गया। वहां युवक ने मंडी में खड़ी गाड़ियों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि सामने खड़ी गाड़ी में उसके पिता बैठे हैं। उसने कान पर मोबाइल लगाकर अपने पिता से बात करने का बहाना बनाया। महावीर ने युवक को एक लाख रुपये के पुराने नोट दे दिए। महावीर गाड़ी की तरफ गया तो उसमें कोई नहीं था। उसने पीछे मुड़कर देखा तो युवक भी नोट लेकर फरार हो चुका था। उसने पुलिस को बताया कि एक माह पहले भी उसी युवक से साढ़े 18 हजार के पुराने नोटों के बदले 17 हजार रुपये के नए नोट लिए थे। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुराने नोटों को नए में बदलने के नाम पर एक लाख की धोखाधड़ी
दुकानदार ने युवक से एक माह पहले भी बदले थे नोट