फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान को कार सवार महिला ने मारी टक्कर, पैर टूटा

ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान को कार सवार महिला ने मारी टक्कर, पैर टूटा

Tue, 26 Feb 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान को कार सवार महिला ने मारी टक्कर, पैर टूटा
ट्रैफिक नियंत्रण में लगे होमगार्ड का कार की टक्कर से पैर टूटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के मामा-भांजा चौक पर ट्रैफिक नियंत्रित में लगा होमगार्ड कार की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक पैर टूट गया और शरीर में कई जगह गंभीर चोटें लगी हैं। हादसे के बाद कार चला रही महिला मौके से कार लेकर निकल गई। साथी कर्मियों ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की सूचना के बाद होमगार्ड के जिला कमांडेंट भी अस्पताल में पहुंचे और जवान का हाल चाल जाना।

गांव गढ़ सहजानपुर निवासी सत्यनारायण होमगार्ड है। वह सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मामा-भांजा चौक पर यातायात नियंत्रित करने को तैनात था। इसी दौरान कार की टक्कर लग गई। कार महिला चला रही थी। हादसे में सत्यनारायण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद महिला चालक वहां से निकल गई। सामान्य अस्पताल से सत्यनारायण को गंभीर हालत के चलते खानपुर रेफर कर दिया गया। उसे पैर की हड्डी टूटने के साथ ही उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी हैं। उसे खानपुर की बजाय शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना के बाद पहुंची गीता भवन चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी घायल होमगार्ड जवान के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। जिला कमांडेंट विजेंद्र कुमार भी घायल जवान का हाल चाल लेने पहुंचे। चौकी प्रभारी प्रेम प्रकाश ने बताया कि होमगार्ड का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed