{"_id":"5c5c890fbdec224a3d3fe0da","slug":"71549568271-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए महिला की हत्या, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए महिला की हत्या, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
दहेज के लिए महिला की हत्या, पति समेत तीन पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
राई। गांव खेवड़ा में एक महिला को दहेज के लिए मारने का मामला सामने आया है। महिला के पिता के बयान पर पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव खेवड़ा निवासी राधा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। महिला के पिता गढ़ी घसीटा निवासी सुरेंद्र ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी, दिसंबर, 2015 में खेवड़ा निवासी कुलदीप के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे थे। कई बार पंचायत हुई, लेकिन प्रताड़ना कम नहीं हुई। उन्होंने कुलदीप को 20 हजार रुपये भी दिए। उसके बाद भी प्रताड़ना कम नहीं हुई। सुरेंद्र ने बताया कि बुधवार को उन्हें सूचना मिली कि राधा के पेट में दर्द है। जिस पर वह अपने परिजनों को लेकर गांव खेवड़ा में पहुंचा। वहां उसकी बेटी बेड पर मृत अवस्था में पड़ी थी। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने सुरेंद्र के बयान पर राधा के पति कुलदीप, ससुर जगबीर व संतोष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राधा के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंचे उसके परिजनों ने रोष जताया। उन्होंने ससुराल पक्ष के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शंात किया।
---
महिला की मौत के मामले में परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों से पर्दा उठ जाएगा।
विज्ञापन
कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी राई।