{"_id":"5b86f57542c792466408d3e4","slug":"71535571317-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन बैंकिंग के नाम पर शिक्षक से 25 लाख की ठगी मामले में आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनलाइन बैंकिंग के नाम पर शिक्षक से 25 लाख की ठगी मामले में आरोपी काबू
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन बैंकिंग के नाम पर शिक्षक से 25 लाख ठगने वाला गिरफ्तार
घड़वाल गांव के शिक्षक से की थी ठगी, दो लाख रुपये बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव घड़वाल निवासी शिक्षक के बैंक खाते से ऑनलाइन बैंकिंग शुरू करने का झांसा देकर 25 लाख रुपये उड़ाने के मामले में एक अन्य आरोपी को काबू किया गया है। गिरफ्तार आरोपी यूपी के निठारी का रहने वाला मोहम्मद फैज है। पुलिस ने आरोपी से दो लाख रुपये की नकदी बरामद की है।
उल्लेखनीय है कि गांव घड़वाल निवासी राजकीय स्कूल में शिक्षक रामआसरा ने 30 मई को पुलिस को बताया था कि उनके पास दिसंबर, 2017 के अंतिम सप्ताह में फोन आया था। फोन करने वाले ने उसे कहा था कि वह बैंक से बोल रहा है। अपने खाते को ऑनलाइन बैंकिंग के लिए मोबाइल से संबद्ध करा लें। इसके बाद वह फोन करने वाले के झांसे में आ गया था। उसने कुछ जानकारी फोन करने वाले युवक को दे दी थी। इसके बाद उन्होंने अपने खाता की जांच नहीं की। मई में जब अपने खाते की जांच की थी तो पता लगा था कि खाते से 25 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं। उसके खाते से 25 दिसंबर, 2017 से एक माह के अंदर यह राशि निकाली गई है। इस पर उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया था। गोहाना सिटी थाना पुलिस ने शिक्षक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस ने अब्दुल रहीम व सादाब अंसारी को काबू कर उनसे एक लाख रुपये बरामद किए थे। अब एएसआई धर्मबीर की टीम ने आरोपी मोहम्मद फैज को गिरफ्तार कर लिया था। उसे रिमांड पर लेकर पुलिस ने दो लाख रुपये बरामद किए है। पुलिस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों का पता लगा रही है।
शिक्षक के खाते को ऑनलाइन बैंकिंग से जोड़ने के नाम पर जानकारी लेकर 25 लाख रुपये निकालने के मामले में एक अन्य आरोपी को काबू किया गया है। उससे दो लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
- राजपाल सिंह, थाना प्रभारी, सिटी गोहाना।