फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मामूली कहासुनी के बाद ईंट मारकर किया घायल

मामूली कहासुनी के बाद ईंट मारकर किया घायल

Mon, 14 May 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
मामूली कहासुनी के बाद ईंट मारकर किया घायल
मामूली कहासुनी के बाद ईंट मारकर किया घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के कालूपुर चुंगी के पास मामूली कहासुनी को लेकर एक युवक ने अपने साथी को ईंट मारकर घायल कर दिया। बचाव के लिए आया एक अन्य युवक भी घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मूलरूप से गांव मांडोठी फिलहाल बैंयापुर निवासी अरविंद ने बताया कि वह कालूपुर के पास काम कर रहा था। उसके साथ उसका साथी रविकांत भी था। इसी दौरान उनका एक जानकार सतीश वहां आ गया, जिसके साथ उनकी कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद सतीश ने अरविंद के सिर में ईंट मार दी। जिससे वह घायल हो गया। बाद में बचाव को आया रविकांत भी चोटिल हो गया। हमला करने के बाद सतीश फरार हो गया। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अरविंद के बयान पर सतीश के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed