{"_id":"5a4a92264f1c1b1f168b66a9","slug":"71514836518-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी कहासुनी में युवक को मारा चाकू, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी कहासुनी में युवक को मारा चाकू, गंभीर
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के दिल्ली रोड पर एक युवक को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। युवक को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सिक्का कालोनी निवासी सौरभ पाहवा ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार देर रात दिल्ली रोड स्थित शिव बारात घर के पास खड़ा था। उसके साथ उसका साथी जोगेंद्र भी खड़ा था। इसी दौरान सेक्टर-12 निवासी साहिल अपने भाई जतिन के साथ आया था। साहिल ने उसे कहा कि चार साल पहले उसने उसके साथ झगड़ा किया था। इसी को लेकर साहिल ने उसे पकड़ लिया। वहीं जतिन ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वह उसे घायल कर फरार हो गए। घायल को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस संबंध में सौरभ के बयान पर सहिल और जतिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।