फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बिजली निगम के कैशियर ने 6 लोगों के 12 हजार हड़पे, किया सस्पेंड

बिजली निगम के कैशियर ने 6 लोगों के 12 हजार हड़पे, किया सस्पेंड

Wed, 14 Feb 2018 01:33 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम के कैशियर ने 6 लोगों के 12 हजार हड़पे, किया सस्पेंड
बिजली निगम के कैशियर ने 6 लोगों के 12 हजार हड़पे, सस्पेंड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। बिजली निगम के भठगांव उप कार्यालय में कार्यरत कैशियर पर कुछ लोगों ने बिल के नाम पर दिए पैसे अकाउंट में जमा न करने का आरोप लगाया है। एसई ने कैशियर पर लगे गबन के आरोपों की जांच के बाद उसे सस्पेंड कर दिया। कैशियर पर 6 लोगों के करीब 12 हजार रुपये का गबन करने का आरोप है। एसई ने कैशियर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी और साथ ही पिछले रिकार्ड की भी जांच करने के आदेश दिए हैं।
बिजली निगम के भठगांव स्थित उप कार्यालय में कैशियर के पद पर कार्यरत संदीप कुमार पर लोगों ने आरोप लगाया था कि कैशियर ने बिजली बिलों की राशि लेकर उसे अकाउंट में जमा नहीं कराया, जिस कारण उनके दोगुना बिजली बिल आए हैं। ज्यादा बिल आने पर उन्होंने जांच करवाई तो पता लगा कि उनके द्वारा भरी गई बिल की राशि जमा ही नहीं हुई है। पीड़ित उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत एसई वीएस मान को दी थी। एसई ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच करवाई। जांच सही मिलने पर कैशियर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी और उसे सस्पेंड करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

पिछले रिकॉर्ड की भी होगी जांच
एसई वीएस मान ने कैशियर संदीप कुमार के पिछले रिकार्ड को भी संदेह की नजर से देखते हुए जांच कराने की बात कही है। इसके लिए उन्होंने संबंधित एक्सईएन को पिछले रिकार्ड की जांच करने के आदेश दिए हैं, ताकि पहले हुई गड़बड़ियों का भी पता लगाया जा सके। जांच की जिम्मेदारी ऑडिट टीम को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed