{"_id":"5a57adb74f1c1bee188b46d0","slug":"51515695543-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालग्राम से दीवार फांदकर भागी दो लड़कियां, तीसरी गिरकर चोटिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालग्राम से दीवार फांदकर भागी दो लड़कियां, तीसरी गिरकर चोटिल
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राई (सोनीपत)। बालग्राम राई की तीन लड़कियों के फरार होने का मामला सामने आया है। इनमें जहां दो लड़कियां तो बालग्राम राई की दीवार फांदकर फरार हो गई, वहीं तीसरी लड़की दीवार से गिरकर घायल हो गई थी। उसे जब सामान्य अस्पताल में एक्स-रे के लिए लाया गया तो वह यहां से बालग्राम कर्मियों व हाउस मदर को चकमा देकर फरार हो गई। मामले की शिकायत पर राई व सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तीनों लड़कियों को पिछले महीने ही पानीपत से लाया गया था।
बालग्राम राई के विलेज कॉ-आर्डिनेटर अमन ने बताया कि बालग्राम राई से तीन लड़कियां बुधवार रात को दो बजे दीवार फांदकर भागने लगी। इनमें 17 व 22 साल की दो लड़कियां दीवार फांदकर भाग गई, जबकि उनकी तीसरी बालिग साथी दीवार से गिरकर चोटिल हो गई। इसी बीच बालग्राम चौकीदार सर्वजीत ने उसे देख लिया। जिसके बाद हाउस मदर को सूचित किया गया। तब पता लगा कि दो लड़कियां भाग गई हैं। इस पर पुलिस को सूचित किया गया, लेकिन पुलिस को रात के समय तलाश करने के बाद भी उनका सुराग नहीं लग सका। मामलेे को लेकर अमन के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।
दीवार से कूदने के प्रयास में चोटिल हुई तीसरी लड़की को बाल ग्राम की हाउस मदर बिमला, अनीता व चौकीदार नसीब सामान्य अस्पताल में लेकर आए थे। उसे वीरवार को अस्पताल में एक्स-रे के लिए लाया गया था। इसी दौरान वह लड़की लघुशंका का बहाना बनाकर चली गई। बिमला शौचालय के बाहर खड़ी थी। कुछ देर बाद वह तेजी से आई और अस्पताल से फरार हो गई। बिमला ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल में भीड़ का फायदा उठाकर वह निकल गई। जिसके बाद उसकी काफी देर तक तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। मामले की शिकायत सिक्का कालोनी चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी युवती की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
तीन सप्ताह पहले आई थी लड़कियां
बालग्राम राई में तीनों लड़कियां 22 दिसंबर को पानीपत से आई थी। उन्हें पानीपत की चाइल्ड वेल्फेयर काउंसिल की टीम यहां छोड़कर गई थी। जिसके बाद वह हाउस नंबर 6 में रखा गया था।
रात को चाबी चोरी कर हाउस का ताला खोला
हाउस मदर ने बालग्राम अधिकारियों को बताया कि उसने हाउस से बाहर निकलने वाले सभी दरवाजों का ताला लगा दिया था। रात को करीब दो बजे लड़कियों ने चाबी को चुरा लिया और बाद में वह पीछे का दरवाजा खोलकर बाहर चली गई।
आठ फुट की कांटेदार दीवार से लगा दी छलांग
बालग्राम की लड़कियों ने रात को आठ फुट ऊंची दीवार से छलांग लगा दी। कांटेदार दीवार के बावजूद वह वामा केंद्र की तरफ कूदकर फरार हो गई। इसी दौरान तीसरी लड़की गिरकर घायल हो गई थी। उसके हाथ में चोट लगी थी। जिसके उपचार को अस्पताल ले जाया गया। जहां से वह फरार हो गई।
वर्जन
बालग्राम राई से दो लड़कियों के दीवार फांदकर भागने की शिकायत मिली थी। जिस पर केस दर्ज कर लिया गया है। इस दौरान तीसरी लड़की ने भी कूदने का प्रयास किया था। वह चोटिल हो गई थी। उसके सामान्य अस्पताल से चकमा देकर भागने की जानकारी मिली है। उस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस कार्रवाई करेगी।
- रविंद्र कुमार, चौकी प्रभारी, राजीव गांधी एजूकेशन सिटी, राई।
वर्जन
सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए लाई गई एक युवती के भागने का पता लगा है। इस बारे में बालग्राम कर्मियों ने अपनी शिकायत देने की बात कही है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- कृष्ण कुमार, चौकी प्रभारी, सिक्का कालोनी सोनीपत।