फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बिधलान की सरपंच के भतीजे को चाकू मारकर नकदी लूटी

बिधलान की सरपंच के भतीजे को चाकू मारकर नकदी लूटी

Thu, 28 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
बिधलान की सरपंच के भतीजे को चाकू मारकर नकदी लूटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राई।
गांव भिगान में कार सवार युवक पर चाकू से हमला कर चार युवकों ने हजारों रुपये की नकदी लूट ली। हमलावरों ने पहले कार को रुकवाया और बाद में शीशा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने कार में युवक की चाची व गांव बिधलान की सरपंच को भी चाकू दिखाकर उनसे भी पैसे छीन लिए। पुलिस ने युवक के बयान पर चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रोहतक के गांव सांघी निवासी मोहित ने बताया कि वह सोमवार को अपनी चाची गांव बिधलान निवासी प्रीति के साथ उनके मायके पानीपत गया था। प्रीति गांव बिधलान की सरपंच है। वहां से वह कार में सवार होकर अपने घर आ रहे थे। जब वह गांव भिगान से निकलकर जा रहे थे गांव के अंदर तीन युवकों ने उनकी कार को रुकवा लिया। इसी बीच एक व्यक्ति भी आ गया। चारों ने उन्हें कार का शीशा खोलने को कहा। उसने कार का शीशा नहीं खोला। जिस पर युवकों ने उसकी कार का शीशा तोड़ दिया। युवक आपस में एक दूसरे को सागर, नितिन व राहुल के नाम से पुकार थे। युवकों ने उसके सिर पर चाकू से हमला कर उससे चार हजार रुपये की नकदी छीन ली। इतना ही नहीं उन्होंने उसकी चाची प्रीति को भी चाकू दिखाकर उससे दो हजार रुपये छीन लिए। बाद में वह फरार हो गए। इस पर चाकू लगा होने के चलते वह अपनी चाची के साथ सामान्य अस्पताल में पहुंचा। जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। वहां पर उसने उपचार कराया। बाद में उसने मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मोहित के बयान पर चार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वर्जन
बिधलान की सरपंच व उनके भतीजे से चार युवकों ने छह हजार रुपये की छीन ली। हमलावरों ने युवक को चाकू भी मार दिया। युवक ने अब बयान दर्ज कराए हैं। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसआई वशिष्ठ कुमार, जांच अधिकारी, थाना मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed