{"_id":"5c841904bdec22144d7e010d","slug":"41552161028-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में कहासुनी के बाद नीचे उतारकर मार दिया चाकू, बेल्ट से भी पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस में कहासुनी के बाद नीचे उतारकर मार दिया चाकू, बेल्ट से भी पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस से उतारकर मारा चाकू, बेल्ट से भी पीटा
-कहासुनी के बाद हुआ झगड़ा, हमलावर धमकी देकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
राई। रोडवेज की बस में सवार होकर अपने गांव जा रहे युवक की बस के अंदर कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। इस पर युवकों ने उसे पलड़ी नाका पर बस से उतार दिया और चाकू मारने के साथ ही बेल्ट से भी पिटाई की। बाद मेें हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। युवक के बयान पर पुलिस ने एक नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव पलड़ा निवासी मुकेश ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को बस में सवार होकर सोनीपत से अपने गांव जा रहा था। बस में उसकी कुछ युवकों से मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर युवकों ने पलड़ी नाका के पास पहुंचने पर बस को रुकवा लिया और उसे नीचे उतार लिया। उसे उतारने के बाद गांव गढ़मिरकपुर निवासी चांद व कई अन्य युवकों ने उसके कंधे पर चाकू मार दिया। साथ ही उसकी बेल्ट व लातों से पिटाई करनी शुरू कर दी। जिससे वह चोटिल होकर गिर गया। इसी बीच आसपास के लोग आए तो हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। युवक को अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। युवक ने मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी। जिस पर शनिवार को पुलिस ने युवक के बयान पर आरोपी चांद व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।