फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हत्यारोपियों का सुराग लगाने को तीन टीम गठित

हत्यारोपियों का सुराग लगाने को तीन टीम गठित

Tue, 25 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपियों का सुराग लगाने को तीन टीम गठित
हत्या के आरोपियों का सुराग लगाने को तीन टीम गठित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के कालूपुर क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपियों का पता लगाने के लिए तीन टीम गठित की गई है। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विदित रहे कि शहर के कालूपुर के रहने वाले सोमबीर (22) की रविवार तीसरे पहर हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। सोमबीर को कई युवक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष के बाहर छोड़कर गायब हो गए थे। चिकित्सकों ने उसे देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। सोमबीर को कंधे के पास बाजू में गोली लगी थी। युवक के पास से मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी पहचान हुई थी। सूचना पाकर सोमबीर की मां चंद्रवती व साथी अस्पताल में पहुंचे थे। उसकी मां ने वेस्ट रामनगर निवासी अनूज व अन्य पर उसके बेटे की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस ने सोमवार सुबह सोमबीर के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हमलावरों का सुराग लगाने के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन


युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में सुराग जुटाए जा रहे है। आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
बलबीर सिंह, थाना प्रभारी सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed