{"_id":"59e256784f1c1bdb538b7777","slug":"41508005496-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ व अपहरण का प्रयास करने के आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़ व अपहरण का प्रयास करने के आरोपी काबू
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
थाना शहर पुलिस ने छात्रा से छेड़छाड़ व उसके अपहरण का प्रयास करने के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी लक्ष्मी नगर निवासी अमित, इंडियन कॉलोनी निवासी रौनक, अशोक विहार निवासी विपिन व दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सिटी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया था कि उसकी 14 वर्षीय बेटी बुधवार शाम को स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान कार व बाइक सवार युवकों ने उसकी बेटी से छेड़खानी कर दी। उनका विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी बेटी को अगवा करने का प्रयास किया था। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी उसे धमकी देकर फरार हो गए। किशोरी ने मामले से परिजनों को अवगत कराया। शिकायत पर पुलिस ने छेड़खानी, अपहरण के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल दो नाबालिग सहित अन्य आरोपियों को काबू कर लिया है।
वर्जन
छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने व अपहरण करने की वारदात में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनमें दो नाबालिग शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत के निर्देश पर जेल भेज दिया है। वहीं नाबालिगों को बोस्टल जेल अंबाला भेजा गया है।
विज्ञापन
मनीषा, जांच अधिकारी, सिटी थाना।