फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   दो लोगों को बेच डाला एक मकान, अलग-अलग रजिस्ट्री भी कराई

दो लोगों को बेच डाला एक मकान, अलग-अलग रजिस्ट्री भी कराई

Sat, 10 Jun 2017 06:47 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
दो लोगों को बेच डाला एक मकान, अलग-अलग रजिस्ट्री भी कराई

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपना मकान दो लोगों को बेच दिया। उनसे मोटी रकम भी ऐंठ ली। इतना ही नहीं आरोपी ने दोनों खरीददारों के नाम मकान की अलग-अलग रजिस्ट्री तक करा दी। बाद में जब पहले खरीददार को इस धोखाधड़ी का पता लगा तो वह उपायुक्त दरबार पहुंच गया। उपायुक्त ने मामले की जांच एसडीओ (नागरिक) से करवाई, जिसमें खुलासे के बाद एसडीओ (नागरिक) की शिकायत पर सिविल लाइन थाना की सेक्टर-15 चौकी में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
32 लाख में बेचा मकान
एसडीओ (नागरिक) ने बताया कि मामले को लेकर सेक्टर-15 निवासी उषा बत्रा के परिजनों ने शिकायत दी थी कि उन्होंने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी विरेंद्र रेलन से लाखों रुपये देकर मकान खरीदा था। आरोपी ने उन्हें झांसे में रखा और कहता रहा कि वह मकान में रह रहा है। इसके एवज में वह किराया भी देता रहा। बाद में उन्हें पता लगा कि आरोपी ने मकान को 32 लाख में किसी अन्य को बेच दिया है। आरोपी ने दूसरे खरीददार के नाम भी मकान की रजिस्ट्री करा दी, जबकि पहले ही उनके नाम वह अपने मकान की रजिस्ट्री करा चुका है। जब वह उसके पास गए तो वह फरार हो गया। इस पर मामले की शिकायत उपायुक्त को दी गई। उपायुक्त ने मामले की जांच एसडीओ को दी थी, जिन्होंने जांच में पाया कि दो बार रजिस्ट्री कराई गई है। मामले में नंबरदार चांदराम व तहसील के सब रजिस्ट्रार की भूमिका भी संदिग्ध मिली। दोनों रजिस्ट्री मई, 2013 से जून 2016 के बीच कराई गई। इस पर एसडीओ के बयान पर सिविल लाइन थाना की सेक्टर-15 चौकी पुलिस ने विरेंद्र रेलन, नरेंद्र सिंह, नंबरदार चांदराम व तहसील के सब रजिस्ट्रार के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस विभिन्न पहलुओं की करेगी जांच
पुलिस मामले में विभिन्न पहलुओं की जांच करेगी। इसमें पता लगाया जाएगा कि किस तरह पहले से जब जमीन की रजिस्ट्री कराई जा चुकी थी तो दूसरे व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री कैसे की गई। इसमें फिलहाल तहसील के सब रजिस्ट्रार को नामजद किया गया है। हालांकि इस मामले में अन्य के नाम भी जांच में सामने आ सकते हैं। पुलिस का दावा है कि सभी कागजात को परखा जाएगा, जिसकी भूमिका भी संदिग्ध मिलेगी उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एक ही मकान की दो बार रजिस्ट्री कराकर धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। मामले में मकान बेचने का आरोपी फरार हो गया है। उसकी तलाश के लिए प्रयास किया जा रहा है।
-जयप्रकाश, प्रभारी सेक्टर-15 चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed