फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बैंक्वेट हॉल के गेट पर चली गोली, युवक घायल

बैंक्वेट हॉल के गेट पर चली गोली, युवक घायल

Fri, 09 Jun 2017 07:27 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
बैंक्वेट हॉल के गेट पर चली गोली, युवक घायल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
शहर के मुरथल रोड स्थित बैंक्वेट हाल के गेट पर कहासुनी के बाद हमलावर ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के सिर में लगी थी। वह शादी समारोह मे अपने साथियों के साथ पहुंचा था। युवक का दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों का कहना है युवक के होश में आने के बाद ही मामले का पता लग सकेगा। बता दें कि जिस बैंक्वेट हाल के गेट पर यह हादसा हुआ है वहां सवा माह पहले भी पटाखा चलने से एक किशोर की मौत हो गई। अब यह बैंक्वेट हाल फिर से चर्चा में आ गया है।
दिल्ली के उत्तम नगर का है घायल
मुरथल रोड स्थित बैंक्वेट हाल में वीरवार रात को शादी समारोह था, जिसमें दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला कपिल अपने साथियों के साथ आया था। देर रात खाना खाकर वह बैंक्वेट हाल से बाहर आ गया। बाहर आने के बाद गेट पर कुछ युवकों में झगड़ा हो गया। इसी बीच एक युवक ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। गोली कपिल के सिर में जा लगी, जिससे वह नीचे गए और बेसुध हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, बयान लेेेने गई सदर थाना पुलिस को कपिल के पिता राजकुमार ने बताया कि वह नहीं जानते कपिल किसके साथ शादी में गया था। कपिल के होश में आने के बाद ही पता लग सकेगा कि उसे गोली किसने मारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बाउंसर बताया जा रहा युवक
हादसे में घायल हुए कपिल को बाउंसर बताया जा रहा है। बताया गया है कि वह शादी समारोह में बाउंसर के रूप में शामिल हुआ था। हालांकि उसके परिजनों ने पुलिस को इस बारे में कुछ नहीं बताया है। उनका कहना है कि वह नहीं जानते कि युवक कहां काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शादी समारोह में आया युवक बैंक्वेट हाल के बाहर हुए झगड़े में चली गोली से घायल हो गया है। उसके बयान दर्ज करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों ने मामले के बारे में कुछ जानकारी होने से मना किया है।
-वीरेंद्र राव, थाना प्रभारी सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed