फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   खुद को सीआइए स्टाफ कर्मी बता बच्चे पर पिस्टल तान मांगे एक लाख

खुद को सीआइए स्टाफ कर्मी बता बच्चे पर पिस्टल तान मांगे एक लाख

Sun, 24 Sep 2017 10:48 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खुद को सीआइए स्टाफ कर्मी बता बच्चे पर पिस्टल तान मांगे एक लाख
खुद को सीआइए स्टाफ बता बच्चे पर पिस्टल तान मांगे एक लाख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के सेक्टर-14 स्थित एक घर में घुसकर युवक ने खुद को सीआईए कर्मी बता एक लाख रुपये की डिमांड कर डाली। इसके लिए उसने घर में मौजूद महिला के छह साल के बच्चे पर पिस्तौल तक तान दी। युवक ने धमकी दी कि इस घर में अनैतिक कार्य होता है। जिसकी एवज में वह पैसे मांग रहा है। इसी बीच आरोपी ने महिला के भाई को भी गन प्वाइंट पर ले लिया। बाद में आरोपी घर से 15 हजार रुपये लेकर भाग गया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
सेक्टर-14 निवासी सुनीता ने पुलिस को बताया कि वह गांधी कालोनी निवासी सुधीर कुमार को पहले से जानती थी। शनिवार रात को सुधीर उनके घर में घुस आया। वह खुद को सीआईए कर्मी बताता था। उसने घर में घुसते ही उससे कहा कि इस घर में अनैतिक कार्य होता है। सुधीर ने घर में मौजूद उसके छह साल के बेटे चिंटू पर पिस्टल तान दी और एक लाख रुपये की डिमांड कर डाली। बच्चे की कनपटी पर पिस्तौल रख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। वह अपने बच्चे को बचाने के लिए उसके सामने गिड़गिड़ाने लगी। इसी बीच महिला के पास ही रहने वाला उसका भाई नरेश वहां आ गया। आरोपरी ने नरेश को गन प्वाइंट पर लेकर उसे भी मारने की धमकी दी। जिससे वह डर गई और उसने घर में रखे 15 हजार रुपये आरोपी को दे दिए। इसी बीच महिला का एक अन्य जानकार गांव लहराड़ा निवासी वहीद आ भी घर पर आ गया। जिसके आने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। महिला ने भाई को साथ लेकर मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिस पर सेक्टर-14 चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सुधीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
महिला ने घर में घुसकर भाई और बेटे को गन प्वाइंट पर लेकर एक युवक पर पैसे ऐंठने का आरोप लगाया था। महिला का कहना था कि आरोपी खुद को पुलिस कर्मी बताकर सीआईए स्टाफ में नियुक्त होना बता रहा था। जिस पर उसे गिरफ्तार कर पूूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवित कुमार, चौकी प्रभारी, सेक्टर-14 सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed