{"_id":"5b883fad42c792463b3b698f","slug":"21535655853-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के पास ढ़ाबे पर मारपीट व तोड़फोड़, सीसीटीवी में दिख रहे हमलावर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी के पास ढ़ाबे पर मारपीट व तोड़फोड़, सीसीटीवी में दिख रहे हमलावर
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान का पैसा मांगने पर युवकों ने ढाबे पर की मारपीट और तोड़फोड़
सोनीपत। बहालगढ़ चौकी के पास स्थित सैनी ढाबे पर सामान लेने आए पांच युवकों ने सामान के पैसे मांगने पर मारपीट कर तोड़फोड़ कर दी। चौकी से कुछ दूरी पर हुई घटना को अंजाम देकर पांचों युवक फरार हो गए। पूरा मामला ढाबे पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बहालगढ़ चौक के पास स्थित सैनी ढाबा के मालिक रामचंद्र ने बताया कि बुधवार रात को पांच युवक उसके ढाबे पर आए थे। उन्होंने यहां पर आने के बाद सामान लिया था। बाद में जब ढाबे के कारिंदों ने उससे पैसों की मांग की तो उन्होंने मना कर दिया। साथ ही कारिंदों से मारपीट भी की। बाद में युवकों ने ढाबे पर जमकर उत्पात मचाया और तोड़फोड़ भी की। उसने बताया कि पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। मामले की सूचना के बाद पहुंचे राई थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल, बहालगढ़ चौकी प्रभारी सुरेश हुड्डा ने मामले की जांच की। जांच में पता लगा कि सामान के पैसे कम देने पर कहासुनी हुई थी।