{"_id":"5b6c9d214f1c1b0b578b46ee","slug":"21533844769-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके के सेल्समैन की कनपटी पर तमंचा रखकर ट्रिगर दबाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेके के सेल्समैन की कनपटी पर तमंचा रखकर ट्रिगर दबाने वाला गिरफ्तार
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेके के सेल्समैन की कनपटी पर तमंचा रखकर ट्रिगर दबाने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गोहाना रोड बाईपास स्थित शराब ठेके में घुसकर सेल्समैन की कनपटी पर तमंचा रख ट्रिगर दबाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अनिल विहार निवासी वरूण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
उल्लेखनीय है कि सैनीपुरा निवासी धर्मबीर ने 5 अगस्त को पुलिस को बताया था कि वह गोहाना रोड स्थित सपताल के ठेके पर सेल्समैन है। घटना की रात को वह तथा एक अन्य सेल्समैन हरदोई, यूपी निवासी रामबाबू शराब के ठेके पर थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक ठेके पर पहुंचे थे और जबरन अंदर घुस गए थे। अंदर आने के बाद एक युवक ने कहासुनी कर तमंचा निकालकर उसकी कनपटी पर रख दिया था। साथ ही ट्रिगर भी दबा दिया था। गनीमत रही थी कि फायर मिस हो गया था और उसकी जान बच गई थी। बाद में वह धमकी देकर फरार हो गए थे। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
मामले में कार्रवाई करते हुए एसआईटी स्टाफ सोनीपत में नियुक्त एएसआई कुलदीप सिंह की टीम ने आरोपी वरूण को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। उसने पुलिस को बताया है कि वह घटना के समय शराब के नशे में थे। इसी बीच जब वह और शराब लेने गए तो सेल्समैन से कहासुनी हो गई थी। इसी कहासुनी में गोली चला दी थी।
विज्ञापन
सेल्समैन की कनपटी पर तमंचा रखकर गोली चलाने के मामले में एक आरोपी को काबू किया गया है। आरोपी ने शराब के नशे में कहासुनी के बाद वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। हमले में फायर मिस होने से सेल्समैन बच गया था।
एएसआई कुलदीप सिंह, एसआईटी सोनीपत।