{"_id":"59adabc54f1c1bf1278b5286","slug":"21504553925-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में गई रिक्शा चालक की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में गई रिक्शा चालक की जान
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में गई रिक्शा चालक की जान
अमर उजाला ब्यूरो,
कुंडली। जीटी रोड पर सड़क पार कर रहे एक रिक्शा चालक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
सिक्का कालोनी निवासी रघुनाथ ने बताया कि उसका भतीजा राजेश (45) रिक्शा चलाता था। वह 1 सिंतबर को रात 11 बजे प्याऊ मनियारी चौक के पास सड़कपार कर रहा था। इसी दौरान उसे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने राजेश को सामान्य अस्पताल में भिजवाया। जहां उसकी हालत नाजुक होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।