फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   स्कोडा कार लूट के आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

स्कोडा कार लूट के आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

Sat, 10 Jun 2017 06:51 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
स्कोडा कार लूट के आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
जीटी रोड पर बहालगढ़ के पास से स्कोडा कार लूटने के मामले में राई पुलिस तीन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। आरोपियों ने चालक को बंधक बनाकर उसकी कार लूट ली थी। आरोपी भैणी महाराजपुर, रोहतक निवासी संदीप, मदनहेड़ी निवासी रामकेश व हिसार के गांव बांस निवासी संदीप उर्फ बच्ची है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस लूटी गई कार को पहले ही महम से लावारिस हालत में बरामद कर चुकी है।
इंडिका में आए थे बदमाश
दिल्ली के रोहिणी निवासी सतीश अरोड़ा ने 24 जून, 2016 को शिकायत दी थी कि वह तड़के अपनी स्कोडा कार से पानीपत से दिल्ली जा रहा था। जब वह बहालगढ़ के पास पहुंचा तो इसी दौरान इंडिका कार सवार चार युवकों ने उनकी कार को टक्कर मार दी और कार को रुकवा लिया। कार के रोकते ही इंडिका सवार बदमाशों ने उसे काबू कर लिया था। तीन बदमाश जबरन स्कोडा में सवार हो गए थे। बाद में बदमाश गांव झरोठ के पास जाने के बाद उसे बिजली के पोल से बांधकर फरार हो गए थे। सतीश ने राई थाना पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

गुुरुग्राम पुलिस ने किया काबू
मामले में राई थाना पुलिस ने मुंढाल, भिवानी निवासी बलजीत को पहले काबू कर लिया था। लूटी गई स्कोडा कार को भी पहले ही रोहतक में महम के पास से बरामद कर लिया था। वहीं गुरुग्राम पुलिस ने लूट के मामले में संदीप, रामकेश व संदीप उर्फ बच्ची को काबू कर लिया। उन्होंने सोनीपत में भी लूट की वारदात को अंजाम देना कबूल किया, जिस पर राई थाना पुलिस ने उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कोडा से टक्कर मार गुरुग्राम में लूटी थी कार
आरोपियों ने राई से लूटी गई स्कोडा कार को अड़ाकर गुरुग्राम में एक अन्य कार को लूटा था। उसी कार लूट में गुरुग्राम पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया था, जिसके बाद ही राई में हुई कार लूट का पटाक्षेप हो सका।
वर्जन
स्कोडा लूट के आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। कार को पहले ही रोहतक से बरामद किया जा चुका है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
-राजेश कुमार, जांच अधिकारी, बहालगढ़ चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed